{"_id":"5ce19890bdec22074b0a9780","slug":"51558288528-mandi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ठग गिरोह के निशाने पर रहती थीं ग्रामीण महिलाएं","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
ठग गिरोह के निशाने पर रहती थीं ग्रामीण महिलाएं
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जोगिंद्रनगर (मंडी)। एटीएम से छेड़छाड़ करने वाले ठग गिरोह के कुछ और सदस्य भी पुलिस की रडार में आए हैं। गिरफ्तार तीनों आरोपियों से पुलिस को पूरे गैंग की लीड मिली है। गिरोह के सक्रिय सदस्यों की तसदीक अब ऐसे बैंक एटीएम से होगी जहां कार्ड बदलने के मामले सामने आए हैं। पुलिस की जांच में पाया गया है कि इनके निशाने में अधिकांश ग्रामीण महिलाएं ही रही हैं। प्रदेश में तीन वर्षों से अधिक समय से ये सक्रिय थे, अब तक लाखों की चोरी को ये अंजाम दे चुके हैं।
जोगिंद्रनगर शहर के पठानकोट चौक, चौंतड़ा और बैजनाथ, पपरोला स्थित एटीएम में छेड़छाड़ के दौरान आरोपी सीसीटीवी में कैद हुए हैं। पुलिस ने सभी एटीएम की फुटेज एकत्रित कर जांच आगे बढ़ा दी है। रविवार को आरोपियों को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया, जहां पर पुलिस को रिमांड हासिल हुआ है। अब आरोपियों की निशानदेही पर छेड़छाड़ वाले एटीएम से भी पुलिस साक्ष्य जुटाएगी। कुछ एटीएम में आरोपियों की सीसीटीवी फुटेज भी पुलिस ने हासिल कर ली है। थाना प्रभारी संदीप शर्मा ने कहा कि एटीएम से छेड़छाड़ कर एटीएम उपभोक्ताओं से ठगी करने वाले आरोपियों से पूछताछ कर अन्य सदस्यों की संलिप्तता की बात भी उजागर हुई है। जल्द ही गिरोह के अन्य सदस्य भी पुलिस की हिरासत में होंगे।