फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   मिट्टी का लैंप टूटने से झुलसी प्रवासी महिला

मिट्टी का लैंप टूटने से झुलसी प्रवासी महिला

Wed, 01 May 2019 10:39 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 01 May 2019 10:39 PM IST
विज्ञापन
मिट्टी का लैंप टूटने से झुलसी प्रवासी महिला
मिट्टी के तैल का लैंप टूटने से झुलसी महिला, गंभीर
विज्ञापन

संधोल/धर्मपुर(मंडी)। संधोल के लसराना गांव में कमरा लेकर पति और एक बेटे के साथ रह रही प्रवासी महिला मिट्टी के तेल का लैंप टूटने से झुलस गई है। महिला की हालत गंभीर है और वह टांडा अस्पताल में उपचाराधीन है। जानकारी के अनुसार अंधड़ के चलते देर शाम मंगलवार को अचानक मिट्टी के तेल का लैंप नीचे गिर गया और उसके टूटने के बाद तेल फैल गया और आग लग गई। आग महिला के कपड़ों में लग गई और वह झुलस गई। उसके पति ने जैसे तैसे उसे आग से बचाकर संधोल अस्पताल पहुंचाया। यहां पर महिला की गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे टांडा मेडिकल अस्पताल रेफर कर दिया है, जहां उसका उपचार चल रहा है। महिला की पहचान काजल (21) पत्नी सुमित कुमार निवासी पूर्णिया बिहार के रूप में हुई है। उधर, संधोल चौकी प्रभारी बलजीत सिंह ने घटना की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि प्रवासी महिला के जलने का मामला सामने आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed