{"_id":"5a1af32d4f1c1bee688bdfed","slug":"51511715629-mandi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"धर्मपुर के मठी बनवार में एक घर में चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
धर्मपुर के मठी बनवार में एक घर में चोरी
Updated Sun, 26 Nov 2017 11:04 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धर्मपुर (मंडी)। उपमंडल धर्मपुर की भरौरी पंचायत के मठी बनवार में चोरी का मामला सामने आया है। पुलिस ने केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार मठी बनवार के व्यास देव पुत्र दीनानाथ परिवार सहित होशियारपुर में रहते हैं। उनके घर में शातिरों ने चोरी को अंजाम दिया है। रविवार को गांव के कुछ लोग जब उनके घर की तरफ गए तो उन्होंने देखा कि व्यास देव के घर की पिछली खिड़की टूटी हुई है। जब लोगों ने घर के अंदर झांककर देखा तो सारा सामान बिखरा हुआ दिखा। इस दौरान व्यासदेव के पड़ोसियों ने ताला खोला तो देखा कि ट्रंकों के ताले टूटे हुए हैं और घर में रखा सामान बिखरा पड़ा है।
लोगों नेे इसकी सूचना वार्ड मेंबर हरिनंद शर्मा को दी। वार्ड मेंबर ने मौके पर पहुंच कर चोरी की सूचना घर के मालिक व्यास देव और पुलिस थाना धर्मपुर को दी। उधर, डीएसपी कर्ण गुलेरिया ने बताया कि चोरी की घटना की सूचना मिली है, लेकिन सामना क्या चोरी हुआ है इसकी जानकारी मकान मालिक के बयान दर्ज होने के बाद ही पता चल सकेगी।