{"_id":"5ca39dd6bdec22143d397d77","slug":"41554226646-mandi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुंदरनगर में कॉलेज छात्र ने फंदा लगाकर दी जान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सुंदरनगर में कॉलेज छात्र ने फंदा लगाकर दी जान
विज्ञापन
सुंदरनगर (मंडी)। नगर परिषद सुंदरनगर के पुंघ में बीए प्रथम वर्ष के छात्र ने फंदा लगाकर अपनी इहलीला समाप्त करने का मामला सामने आया है। सूचना मिलने पर पुलिस ने मौका पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया है। जानकारी के अनुसार मंगलवार दोपहर सुंदरनगर के एमएलएसएम कॉलेज में बीए प्रथम वर्ष की पढ़ाई करने वाले एक 19 वर्षीय छात्र ने पंखे के साथ फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। युवक की पहचान विक्की भारद्वाज पुत्र कन्हैया लाल निवासी घीड़ी के रूप में हुई है।
विक्की पुंघ में किराये के कमरे में रहता था। स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना पुलिस थाना सुंदरनगर को दी। सूचना मिलते ही पुलिस थाना सुंदरनगर की टीम ने सब इंस्पेक्टर प्रकाश चंद के नेतृत्व में मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लिया है। पुलिस को युवक के कमरे से एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है। मामले की जांच कर रहे सब इंस्पेक्टर प्रकाश चंद ने बताया कि पुलिस ने प्रारंभिक दृष्टि में आत्महत्या का मामला दर्ज कर लिया है और मामले से जुड़े हर पहलू की गहनता से जांच की जा रही है।
000