फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   पांव फिसलने से गिरा बुजुर्ग, मौके पर तोड़ा दम

पांव फिसलने से गिरा बुजुर्ग, मौके पर तोड़ा दम

Tue, 03 Jul 2018 04:00 PM IST
Updated Tue, 03 Jul 2018 04:00 PM IST
विज्ञापन
पांव फिसलने से गिरा बुजुर्ग, मौके पर तोड़ा दम

पधर (मंडी)। चौहारघाटी की धमच्यान पंचायत के झुकान गांव में 62 वर्षीय बुजुर्ग की पांव फिसलने से मौत हो गई। बुजुर्ग ढांक से गिर गया था। मामले में कोई केस दर्ज नहीं किया गया है। बिना पोस्टमार्टम के ही परिजनों ने दाह संस्कार कर दिया है। जानकारी के अनुसार झुकान निवासी बसंत लाल रविवार रात करीब आठ बजे अपने पुराने मकान से नए मकान की ओर जा रहा था। रास्ते में पैर फिसलने से पहाड़ी में लुढ़क गया। घर न पहुंचने पर परिजनों ने छानबीन शुरू की तो रास्ते के नीचे लहूलुहान हालत में पाया। परिजनों ने घटना की जानकारी पंचायत प्रधान सवित्रा देवी को दी। दुर्गम क्षेत्र होने के कारण परिजनों ने शव का बिना पोस्टमार्टम दाह संस्कार कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed