फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   एमसीए स्टूडेंट में फैलाई थी मंडी बसस्टैंड में बम की अफवाह

एमसीए स्टूडेंट में फैलाई थी मंडी बसस्टैंड में बम की अफवाह

Sat, 23 Dec 2017 11:06 PM IST
Updated Sat, 23 Dec 2017 11:06 PM IST
विज्ञापन
एमसीए स्टूडेंट में फैलाई थी मंडी बसस्टैंड में बम की अफवाह
मंडी। राजनीतिक सरगर्मियों के बीच अंतरराज्यीय बस अड्डा मंडी में बम की झूठी सूचना देकर हड़कंप मचाने के पीछे एक एमसीए स्टूडेंट का हाथ था। पुलिस ने कोर्ट के आदेश के बाद मामला दर्ज करने के 24 घंटे के भीतर ही आरोपी को दबोच लिया है। प्रारंभिक जांच में आरोपी छात्र से झूठी सूचना देने पर कोई खास खुलासा नहीं हो पाया है। लेकिन, पुलिस हर पहलू की जांच कर रही है। आरोपी कई दिनों से लगातार अपनी लोकेशन बदल रहा था । जिस कारण पुलिस को आरोपी को पकड़ने में दिक्कतें पेश आ रही थीं। फोन पर कभी आरोपी खुद को एमसीए स्टूडेंट तो कभी निजी स्कूल का शिक्षक बता कर पुलिस को लगातार दो दिनों तक छकाता रहा। शनिवार को पुलिस ने आरोपी को मोबाइल लोकेशन के आधार पर ही धरा।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार शिकायतकर्ता अड्डा प्रभारी मंडी नेत्र लाल ने शिकायत दर्ज करवाई थी कि 21 दिसंबर को सवा दस बजे सुबह वह अपनी ड्यूटी पर बस स्टैंड मंडी में मौजूद था तो बस स्टैंड के लैंडलाइन नंबर पर किसी अज्ञात व्यक्ति ने मोबाइल नेबर से बस स्टैंड में बम होने की झूठी सूचना दी। जिस पर इसने इस बारे में सदर पुलिस थाना और जिलाधीश को सूचित किया। जिस पर पुलिस कर्मचारी मौके पर पहुंचे तो बस स्टैंड मंडी की हर तरह से तलाशी की गई परंतु कोई भी संदिग्ध वस्तु प्राप्त न हुई। निरीक्षक सुनील कुमार प्रभारी पुलिस थाना सदर इस मामले की छानबीन कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि मामले में संदीप सिंह (21) पुत्र दलीप सिंह राणा निवासी सैहल डाकघर पैड़ी तहसील बल्ह को हिरासत में ले लिया गया है। जिसकी पुलिस सरगर्मी से तलाश कर रही थी। शनिवार सुबह थाना सदर मंडी में लाकर मामले के संदर्भ में पूछताछ की जा रही है। आरोपी एमसीए स्टूडेंट हैं।
विज्ञापन


आरोपी गिरफ्त में, छानबीन जारी : एसपी
एसपी मंडी अशोक कुमार ने कहा कि आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है। आरोपी एमसीए स्टूडेंट हैं। पुलिस मामले की गहन पुछताछ कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed