फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   बस हादसे की सूचना मिलते की कोटली क्षेत्र में मचा हड़कंप

बस हादसे की सूचना मिलते की कोटली क्षेत्र में मचा हड़कंप

Fri, 03 Nov 2017 11:29 PM IST
Updated Fri, 03 Nov 2017 11:29 PM IST
विज्ञापन
बस हादसे की सूचना मिलते की कोटली क्षेत्र में मचा हड़कंप
- फोटो : अमर उजाला
कोटली (मंडी)। यमुना एक्सप्रेस वे आगरा में बस हादसे की सूचना मिलते की कोटली क्षेत्र से टूर पर गए स्कूली बच्चों के परिजनों में बेचैनी बढ़ गई। आनन-फानन में कई परिजन निजी गाड़ियों से आगरा के लिए रवाना हो गए हैं। कुछ परिजनों की अपने बच्चों से फोन पर बात हो गई है। लेकिन, परिजनों में चिंता लगातार बनी हुई है। बच्चों से बात होने के बाद भी परिजन बच्चों को लाने के रवाना हो गए हैं। आलोक भारती स्कूल कोटली के इस टूअर में स्कूली छात्रों के साथ ही स्टाफ के भी लगभग सभी सदस्य गए थे। वीरवार को एक बजे के करीब दो बसों में स्कूल स्टाफ और बच्चे आगरा के लिए रवाना हुए थे। चंडीगढ़ में पहुंच कर इन बसों को बदला गया था। दोनों बसों में स्कूल स्टाफ और विद्यार्थियों को मिलाकर 100 से अधिक लोग सवार थे। घायल स्कूली बच्चों के परिजनों के अनुसार टूअर आगरा-फतेहपुर सिकरी, मथुरा और वृंदावन का था। लेकिन, जय चिकित्सालय हरी पर्वत आगरा के समीप ही बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई।
विज्ञापन


इन गांवों के बच्चे हुए हैं घायल
यमुना एक्सप्रेस वे आगरा के सड़क हादसे में घायल हुए बच्चे कोटली से सटे गांवों के ही हैं। हादसे में कोटली, बनोट, कसाण, द्रुब्बल, डवाहण, खुराहल के बच्चे शामिल हैं। हादसे में एक ही परिवार के दो-दो बच्चे भी घायल हुए हैं। हादसे की सूचना मिलते ही स्कूल में अवकाश कर दिया गया। स्कूल में दो से तीन शिक्षकों को छोड़कर सभी शिक्षक टूअर पर चले गए थे।
विज्ञापन


सोशल मीडिया से मिल रही अफवाहों ने बढ़ाई चिंता
सड़क हादसे की सूचना सोशल मीडिया में आग की तरह फैल गई। परिजनों में भी सोशल मीडिया से खबर मिलते ही खलबली मच गई। सोशल मीडिया में हादसे की फोटो देखकर परिजनों की चिंता दोगुना हो गई। कुछ देर के लिए जब बच्चों से फोन पर बात नहीं हुई तो आनन-फानन में कई परिजन बात किए बिना ही आगरा के लिए रवाना हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना मिलते ही परिजन आगरा रवाना
नौंवी कक्षा में पढ़ने वाली साक्षी के पिता भूप सिंह ने कहा कि 11 बजे के करीब हादसे के बारे में सूचना मिली। बेटी से फोन पर बात हो गई है। बेटी को चोटें नहीं लगी हैं। लेकिन, हादसे से सुबह बच्ची बेहद घबराई थी। वहीं, बारहवीं कक्षा में पढ़ने वाले अंकित सोनी की मां अनीता सोनी ने कहा कि बेटा दूसरी बस में था। बस के दुर्घटनाग्रस्त होते ही दूसरी बस के बच्चे भी अस्पताल पहुंचे। दोपहर को बेटे से बात हुई है। तब कहीं जाकर दिल को तसल्ली मिली है। कई बच्चों के परिजन आगरा के लिए रवाना हो गए हैं। बारहवीं के ही छात्र सुनील की मां कांता देवी ने कहा कि बेटे को हल्की चोटें लगी हैं। बेटे से बात हुई है। वहीं, दसवीं कक्षा की छात्रा अंजलि की मां भावना देवी ने कहा कि बच्ची को दुर्घटना में चोटें नहीं लगी हैं। लेकिन, बच्ची बेहद घबरा गई है। उसके पिता सूचना मिलते ही आगरा के लिए रवाना हो गए हैं।


गानों पर झूम रहे थे, आंख खुली तो अस्पताल में थे
बस दुर्घटना में घायल हुई जमा दो कक्षा की कंचन ने अमर उजाला से फोन पर बातचीत में कहा कि बस में गानों पर सभी बच्चे झूम रहे थे। एकाएक टायर के फटने की आवाज आई और बस अचानक से पलट गई। इसके जब होश आया तो अस्पताल में ही आंख खुली। कंचन ने कहा कि हादसे में उसके कई साथियों को गंभीर चोटें लगी है। कंचन के पीठ और टांगों पर चोट लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed