{"_id":"59e391b34f1c1b74698b5d7f","slug":"31508086195-mandi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोलर लाईट के बहाने ठीग करने के आरोप में दो धरे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सोलर लाईट के बहाने ठीग करने के आरोप में दो धरे
Updated Sun, 15 Oct 2017 10:34 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जोगिंद्रनगर (मंडी)। उपमंडल की ग्राम पंचायत त्रैंबली और कोलंग में सोलर लाइट लगाने के बहाने हजारों रुपये डकारने वाले दो युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। 25 सितंबर को कोलंग पंचायत के प्रधान की ओर से पुलिस में धोखाधड़ी की शिकायत दर्ज करवाई गई थी। जिस पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने शिमला निवासी आकृत सूद और सरकाघाट निवासी प्रवीण कुमार को हिरासत में लिया है। बताया जा रहा है कि इनके साथ हमीरपुर जिला से संबंधित तीन अन्य युवक भी शामिल हैं। जिन्होंने न्यायालय से अग्रिम जमानत ले रखी है। पुलिस की ओर से हिरासत में लिए गए दोनों युवकों को आज न्यायालय में पेश किया जाएगा। जानकारी के अनुसार उपमंडल के तहत विकास खंड चौंतड़ा की ग्राम पंचायत त्रैंबली और कोलंग में सोलर लाइटें लगवाने के लिए संबंधित पंचायतों के प्रधानों से एक निजी कंपनी के प्रतिनिधियों ने संपर्क किया और उपरोक्त दोनों पंचायतों में सोलर लाइट लगाने के एवज में ग्राम पंचायत त्रैंबली के प्रधान बिट्टू राम ने 45 हजार और ग्राम पंचायत कोलंग के प्रधान देस राज ने 58 हजार इन प्रतिनिधियों को कुछ नकद और कुछ बैंक खाते के माध्यम से जुलाई माह में दिए। ग्राम पंचायत त्रैंबली के प्रधान के अनुसार जब उन्होंने सोलर लाइटें तय समय पर नहीं लगने पर उक्त प्रतिनिधियों से संपर्क किया तो वे आज-कल में लगने की बात कर टालमटोल करने लगे तथा जब बार-बार मांग करने पर भी पंचायतों में सोलर लाइटें स्थापित नहीं की गई तो पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई।
विज्ञापन