फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   वोल्वो में मंडी आ रहे दो युवकों से पकड़ी हेरोइन

वोल्वो में मंडी आ रहे दो युवकों से पकड़ी हेरोइन

Sat, 19 Jan 2019 11:10 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 19 Jan 2019 11:10 PM IST
विज्ञापन
वोल्वो में मंडी आ रहे दो युवकों से पकड़ी हेरोइन
मंडी/सुंदरनगर। एसआईयू मंडी की टीम ने दिल्ली से मंडी आ रही वोल्वो बस में सवार दो युवकों से 59.48 ग्राम हेरोइन बरामद की है। आरोपियों को गिरफ्तार कर पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। दोनों बल्ह क्षेत्र के निवासी हैं। एक आईटीआई प्रशिक्षण प्राप्त है और दूसरे ने मर्चेंट नेवी की कोचिंग ले रखी है। बताया जा रहा है कि दोनों दिल्ली से चिट्टा लेकर आ रहे थे। चिट्टे की मात्रा अधिक है, लिहाजा पुलिस को अंदेशा है कि दोनों जानलेवा चिट्टे के सप्लायर तो नहीं? लिहाजा पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार शनिवार अलसुबह 5:00 बजे स्पेशल इन्वेस्टिगेशन यूनिट मंडी की टीम धनोटू चौक में नाका पर मौजूद थी। इस दौरान एक वोल्वो बस दिल्ली से आई। इसे पुलिस टीम ने रोका तथा बस में पूछताछ के दौरान बैठे दो युवक संदिग्ध पाए गए। इनके पास चेकिंग करने पर 59.48 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। एसआईयू टीम के प्रभारी सुनील कुमार सांख्यान ने बताया कि टीम में मुख्य आरक्षी टेक सिंह, प्रदीप और आरक्षी रामजी दास तथा आरक्षी शंकर सिद्धार्थ शामिल रहे हैं।
विज्ञापन

एएसपी पुनीत रघु ने बताया कि आरोपी युवकों की शिनाख्त हो चुकी है। आरोपियों की पहचान पराग गुप्ता (24) गांव एवं डाकघर बग्गी, तहसील बल्ह जिला मंडी और अरुण ठाकुर (20) निवासी खियुरी डाकघर राजगढ़, तहसील बल्ह जिला मंडी के रूप में हुई है। अरुण ने मर्चेंट नेवी की कोचिंग ली है जबकि पराग आईटीआई डिप्लोमा होल्डर है। कहा कि पुलिस नशेड़ियों और नशा फैलाने वालों पर शिकंजा कसे हुए है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed