{"_id":"5af31c754f1c1b54098b8f34","slug":"201525881973-mandi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जाली करेंसी के आरोपी छात्र पर्यटक बनकर पहुंचे थे कुल्लू के कसोल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जाली करेंसी के आरोपी छात्र पर्यटक बनकर पहुंचे थे कुल्लू के कसोल
Updated Wed, 09 May 2018 09:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जाली करेंसी के आरोपी छात्र पर्यटक बन पहुंचे थे कुल्लू के कसौल
कसौल में मलाणा क्रीम का पता चलते ही लॉ स्टूडेंट पहुंचे थे मलाणा
रोहतक विवि में लॉ के करीब आधा दर्जन छात्र जुड़े हैं इस गिरोह में
वीरवार और शुक्रवार को मंडी पुलिस दे सकती है रोहतक में दबिश
बिंदर ठाकुर
गोहर (मंडी)।
जाली नोट पकड़ने के मामले में रोहतक के लॉ छात्रों का कनेक्शन मलाणा के बाद कसौल से भी जुड़ गया है। लॉ के स्टूडेंट बतौर पर्यटक कसौल पहुंचे थे। जिसके बाद उन्हें मलाणा और वहां की विख्यात चरस के बारे में पता चला था। चरस के गोरखधंधे में शामिल लॉ के करीब आधा दर्जन छात्रों के साथ कॉलेज के समीप के गांव के कुछ लोग भी इनके गिरोह में शामिल बताए जा रहे हैं। हालांकि पुलिस की पड़ताल में अभी तक नकली नोट मामले में संलिप्त चार छात्रों के नाम सामने आए हैं। जिन्होंने मलाणा में चरस के बदले देवा को जाली करेंसी थमाई थी। लेकिन, जानकारी मिली है कि रोहतक में एमडीयू विधि विभाग के इन छात्रों ने पूरे विश्वविद्यालय में चरस से माहौल खराब किया हुआ है। पुलिस की पकड़ में विक्रांत और परवेश हैं लेकिन, उनके दो साथी जींद का चाणक्य और फरीदाबाद का अंकित अभी फरार है। जिनकी धरपकड़ के लिए पुलिस ने जाल बिछा दिया है। पता चला है कि वीरवार और शुक्रवार को पुलिस रोहतक में छापामारी कर सकती है। पुलिस फरार छात्रों के बेहद नजदीक पहुंच गई है और पुलिस जल्द भूमिगत छात्रों को दबोचने का दावा कर रही है। रोहतक में मंडी पुलिस की दबिश के बाद नकली नोट मामले में संलिप्त लॉ छात्रों में हड़कंप मचा हुआ है। पुलिस रिमांड पर चल रहे विक्रांत और परवेश परत दर परत अब मामले का खुलासा कर रहे हैं। जिससे पुलिस जल्द जाली करेंसी के अन्य आरोपियों के गले में हाथ डालने की तैयारी में है। रोहतक शहर के ओमेक्स सिटी में किराये के मकान में रहने वाले नकली नोट मामले के आरोपी छात्र कमरा छोड़ फरार हो गए हैं। जो मकान मालिक के लिए भी आफत बने हुए हैं। देश के कई राज्यों के इंजीनियरिंग के छात्र कुल्लू जिला के पर्यटन स्थल कसौल में निरंतर पर्यटक बनकर पहुंचते हैं। जहां इनको मलाणा क्रीम की भनक लगते ही इन्हें नशा चढ़ जाता है। डीएसपी हितेश लखनपाल ने बताया कि पुलिस फरार छात्रों की तलाश में है और जल्द कामयाबी हासिल करेंगे। पुलिस टीम निशानदेही के लिए आरोपियों को लेकर कसौल गई है।