{"_id":"5bd89000bdec22697b116519","slug":"191540919296-mandi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोलर लाइट बैटरी चोरी मामले में दो गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सोलर लाइट बैटरी चोरी मामले में दो गिरफ्तार
Updated Tue, 30 Oct 2018 10:42 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पधर (मंडी)। उपमंडल के उरला, कोटरोपी, माणा कस्बों में सोलर लाइट की बैटरी चोरी मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों से चोरी की गई सभी छह सोलर बैटरियां और दो गाड़ियों की बैटरियां बरामद कर ली है। पुलिस ने चोरी मामले में दो युवकों चेतन (28) निवासी भ्युली, मंडी और अमित कुमार (19) निवासी रोडा, पोस्ट आफिस भंगरोटू को चोरी की वारदात में प्रयोग किए गए वाहन के साथ गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों को मंडी-पंडोह नेशनल हाइवे पर नलाह के पास से धरा है।
विगत 23 अक्तूबर की रात को चोरों के गिरोह ने उरला कस्बे में तीन सोलर बैटरी, एक वाहन की बैटरी, कोटरोपी दो सोलर लाइटों की बैटरी और माणा पुल के समीप से एक बैटरी और पधर कस्बे से एक वाहन की बैटरी चुरा ली। चोरी की गई सभी सोलर बैटरियां विभागीय रिकार्ड के मुताबिक नई थीं। एक बैटरी की कीमत आठ हजार के करीब बताई जा रही है। पुलिस ने मोबाइल की लोकेशन के आधार पर आरोपियों को पकड़ा है। पुलिस उपअधीक्षक पधर मदनकांत शर्मा ने बताया कि ग्राम पंचायत उरला के उपप्रधान ने सोलर लाइटों की बैटरियां चोरी होने की एफआईआर दर्ज करवाई थी। पुलिस ने मामले की छानबीन करते हुए सभी आरोपियों को हिरासत में ले लिया है। आरोपियों से कड़ी पूछताछ की जा रही है।