फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   सरकाघाट के दो छात्र संदिग्ध परिस्थितियों में लापता, पुलिस कार्रवाई पर रोष

सरकाघाट के दो छात्र संदिग्ध परिस्थितियों में लापता, पुलिस कार्रवाई पर रोष

Wed, 20 Dec 2017 07:21 PM IST
Updated Wed, 20 Dec 2017 07:21 PM IST
विज्ञापन
सरकाघाट के दो छात्र संदिग्ध परिस्थितियों में लापता, पुलिस कार्रवाई पर रोष
सरकाघाट के दो छात्र संदिग्ध परिस्थितियों में लापता
विज्ञापन

एक जमा दो का छात्र तो दूसरा आईटीआई की कर रहा पढ़ाई
28 नवंबर से संस्थान गए दोनों नहीं लौटे
पुलिस में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज, परिजन बेहाल
अमर उजाला ब्यूरो
सरकाघाट (मंडी)।
ग्राम पंचायत चोलथरा के गांव कोठी के दो युवा छात्र संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गए हैं। एक जमा दो और दूसरा आईटीआई का प्रशिक्षु है। हालांकि, कुछ दिन पहले दोनों बीच बीच में परिजनों के साथ फोन से संपर्क पर हैं लेकिन, अब दोनों से संपर्क नहीं हो पा रहा है। किसी अनहोनी की आशंका को देखते हुए परिजनों ने पुलिस को सूचना दी है। पुलिस ने गुमशुदगी की रपट दर्ज करते हुए जांच शुरू तो कर दी है लेकिन, पुलिस की कार्रवाई को धीमा करार देते हुए लोगों ने जांच तेज करने की मांग की है।
परिजनों ने शिकायत में कहा है कि लापता आकाश राजकीय पाठशाला सरकाघाट में जमा दो का छात्र है। अजय आईटीआई पपलोग से डिप्लोमा कर रहा है। दोनों युवक 28 नवंबर को सुबह रोज की तरह ही अपने अपने संस्थान गए, लेकिन आज तक वापस नहीं आए हैं। दोनों युवक गरीब घरों से ताल्लुक रखते हैं तथा दोनों अपने माता पिता की इकलौते बेटे हैं। उधर, जांच अधिकारी एएसआई चुन्नी लाल ने बताया कि हिमाचल पुलिस पंजाब पुलिस की मदद से पूछताछ कर रही है। दोनों को तलाशने के लिए भरसक प्रयत्न कर रहे हैं।
विज्ञापन


फेसबुक से एक संदिग्ध के संपर्क में थे दोनों
परिवार वालों के अनुसार युवक पिछले कुछ दिनों से सोशल मीडिया में पंजाब के मजीठा के किसी लवली नाम के व्यक्ति के संपर्क में थे। उसके बिनाह पर पुलिस ने पूछताछ की। सुराग मिला कि पंजाब के युवक को फोन आया था। फोन लापता युवकों का था। यह बताया गया था कि दोनों घूमने के लिए बाघा बार्डर आए हैं। उनके ठहरने का इंतजाम करें। उसने गुरुद्वारा साहिब का पता देकर वहां ठहरने की बात कही। उसके बाद उनका उससे कोई संपर्क नहीं हो सका है। हालांकि, यह फोन किसी अन्य नंबर से आया था। जिसका पता किया तो वह फोन नंबर हरियाणा का निकला है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाघा बार्डर में देखा गया अंतिम बार
परिजनों का कहना है कि अब तक की पूछताछ में सामने आया है कि दोनों को अंतिम बार बाघा बार्डर के आसपास देखा गया है। उसके बाद से कोई और कोई जानकारी पुलिस और परिजन नहीं जुटा पाए हैं। ऐसे हालात में युवकों का कुछ पता न चलना परिवार वालों के साथ साथ क्षेत्रवासियों के लिए हैरानी के साथ चिंता का भी विषय बना हुआ हैं। अजय की माता बीमार रहती है। ऐसे में उसको बेटे के गुम होने की चिंता ने और झकझोर कर रख दिया है वहीं आकाश की माता एकल महिला है।


युवकों को ढूंढने में तेजी लाए पुलिस
आकाश की माता अनीता देवी, दादी विद्या देवी, अजय के पिता अशोक कुमार माता मीरा देवी के अलावा पूर्व जिला परिषद सदस्य एवं बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ प्रदेश प्रभारी वंदना गुलेरिया, ग्राम पंचायत प्रधान पवन ठाकुर, बीडीसी सदस्य संजीव कुमार, प्रधान सर्वोदय जन कल्याण समिति चोलथरा रमेश राणा, महिला मंडल कोठी की प्रधान सीमा, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष निशा ठाकुर, पूर्व बीडीसी सदस्य कुसुम वर्मा, पूर्व उपप्रधान सुरेश वर्मा, पूर्व उपप्रधान नेक राम, विमल वार्ड सदस्य जगदीश चंद के साथ स्थानीय निवासी भाग सिंह, डॉ. दिनेश ठाकुर, सरवन सिंह भारद्वाज, प्रकाश चंद ठाकुर, प्रेम सिंह ठाकुर, अर्जुन सिंह, शीला देवी, सरला देवी, शकुंतला देवी, अमित पठानिया, दीप्ती बीरबल, राम विकास ठाकुर, पियूष ठाकुर, शीतला देवी, देश राज वर्मा, प्रवीण वर्मा, संत राम ठाकुर, सुनील भारती, राकेश वर्मा, कश्मीर सिंह पठानिया, हरदेव सिंह बनयाल, नेक राम, सुमन सुनीता, रघुवीर सिंह पठानिया, परविंद्र पठानिया, पुष्पेंद्र पठानिया, महाजन सिंह पठानिया, रोशन लाल पठानिया, पूनम पठानिया, शीला पठानिया, जमना देवी, वीना देवी, गीता देवी, मधु पठानिया बीसी राम, आर्य विजय कुमार, सत्य प्रकाश, आर्य कुसमी आर्य, विमला देवी, कमला ठाकुर, सोमा देवी, सत्य देवी सुजाता देवी, गांधी राम ठाकुर, प्रोमिला देवी, सावित्री देवी, चंपा देवी ने पुलिस प्रशासन से युवकों को ढूंढने में तेजी लाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed