फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   प्रेम विवाह कर वापिस लौटे दंपति ने मांगी पुलिस सुरक्षा

प्रेम विवाह कर वापिस लौटे दंपति ने मांगी पुलिस सुरक्षा

Wed, 03 Oct 2018 11:04 PM IST
Updated Wed, 03 Oct 2018 11:04 PM IST
विज्ञापन
प्रेम विवाह कर वापिस लौटे दंपति ने मांगी पुलिस सुरक्षा
प्रेम विवाह कर वापस लौटे दंपति ने मांगी पुलिस सुरक्षा
विज्ञापन

अलग समुदाय के होने के कारण युवती के मायके वाले जता रहे एतराज
अमर उजाला ब्यूरो
सुंदरनगर(मंडी)। दो समुदायों से संबंधित युवक और युवती के प्रेम विवाह से विवाद पैदा हो गया है। 27 सितंबर को कोर्ट मैरिज करने के बाद नव दंपति सुरक्षा को लेकर बुधवार दोपहर पुलिस अधीक्षक मंडी के पास पहुंचे। इसकी भनक लगते ही मायके वाले भी वहां पहुंच गए। माहौल गर्म देखकर पुलिस अधीक्षक ने थाना सुंदरनगर को दंपति को सुरक्षा प्रदान करने के निर्देश दिए। इसके बाद दोनों पक्षों को सुंदरनगर थाना लाया गया। इस दौरान मैरामसीत निवासी युवक के परिजनों को तो विवाह से कोई आपत्ति न थी, लेकिन डीनक क्षेत्र निवासी युवती के परिजनों इससे भड़के हुए थे। वे युवती को साथ चलने को लेकर थाना में दबाव बना रहे थे, लेकिन युवती हर हाल में अपने पति के साथ ही रहने को अड़ी रही। इस दौरान महिला के मायका क्षेत्र से बड़ी संख्या में लोग थाना में एकत्रित हो गए, लेकिन युवती ने किसी भी सूरत में उसने साथ जाने से इंकार कर दिया। जिसके बाद काफी देर तक थाना में विवाद होता रहा। लेकिन थाना प्रभारी गुरबचन सिंह के प्रयासों से शाम को फिलहाल मायके वाले वापस लौट गए हैं। थाना प्रभारी गुरबचन सिंह ने बताया नव दंपति बालिग है और उन्होंने कोर्ट में विधिवत विवाह किया है। उन्होंने पुलिस से सुरक्षा की मांग की है, जिसे उपलब्ध करवाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed