फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   पेड़ से गिरकर बुजुर्ग महिला की मौत

पेड़ से गिरकर बुजुर्ग महिला की मौत

Thu, 04 Jan 2018 10:42 PM IST
Updated Thu, 04 Jan 2018 10:42 PM IST
विज्ञापन
पेड़ से गिरकर बुजुर्ग महिला की मौत
करसोग (मंडी)। करसोग के खनियूली गांव की एक महिला की पेड़ से गिरकर मौत हो गई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार दोपहर के समय जीवनी देवी (60) पत्नी तारा चंद गांव खनियूली डाकघर भंथल तहसील करसोग घर से कुछ ही दूरी पर पशुओं के लिए चारा लाने के लिए पेड़ से पत्तियां काटने गई थीं। उसके साथ उसके दोहता और दोहती भी थे। इस दौरान अचानक उसका पांव फिसला और वह पेड़ से गिर गई। नानी के पेड़ से गिरते ही बच्चों ने इसकी सूचना मामा को दी। मामा ने तुरंत ग्रामीणों की मदद से अपनी मां को करसोग नागरिक चिकित्सालय पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस बारे में थाना करसोग को सूचित किया। शव का पोस्टमार्टम शुक्रवार को करवाया जाएगा। थाना प्रभारी ओमकार नाथ ने मामले की पुष्टि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed