फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   चुनावी दौर में अवैध शराब बेचने वालों पर शिकंजा

चुनावी दौर में अवैध शराब बेचने वालों पर शिकंजा

Sun, 05 Nov 2017 10:53 PM IST
Updated Sun, 05 Nov 2017 10:53 PM IST
विज्ञापन
चुनावी दौर में अवैध शराब बेचने वालों पर शिकंजा
मंडी। पुलिस ने चुनावी दौर में अवैध शराब के कारोबारियों पर शिकंजा कस दिया है। विभिन्न जगहों की छापामारी में की जा रही है। पुलिस ने बल्ह थाने में सहायक उप निरीक्षक धर्मेश दत्त की शिकायत पर मुकदमा दर्ज किया है। शिकायत में कहा गया है कि शाम जब वह अन्य कर्मचारियों के साथ धरवाहण में मौजूद था तो गुप्त सूचना के आधार पर सुभाष चंद के पास से 1000 मिलीलीटर अवैध शराब बरामद हुई ।
विज्ञापन

वहीं, आबकारी अधिनियम के तहत पुलिस थाना गोहर जिला मंडी में भी मुकदमा दर्ज हुआ है। सहायक उप निरीक्षक शाम लाल ने दर्ज शिकायत में कहा है कि वह अन्य कर्मचारियों और तहसीलदार थुनाग के साथ कंडा में नाकाबंदी पर मौजूद था। बस नंबर एचपी 32-7315 में सफर कर रहे पदम देव के कब्जे से 19 बोतल देसी शराब, 562.5 मिलीलीटर अंग्रेजी शराब और 1 बोतल बीयर बरामद हुई। वहीं एक अन्य मामला जंजैहली का है। थनुटा में गश्त के दौरान गुप्त सूचना के आधार पर देवेंद्र कुमार के कब्जे से 2.5 बोतल देसी शराब बरामद हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed