फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   तरौर में माहूंनाग मंदिर से सोने-चांदी के मोहरे चारे

तरौर में माहूंनाग मंदिर से सोने-चांदी के मोहरे चारे

Mon, 13 Aug 2018 10:57 PM IST
Updated Mon, 13 Aug 2018 10:57 PM IST
विज्ञापन
तरौर में माहूंनाग मंदिर से सोने-चांदी के मोहरे चारे
गोहर। चैलचौक के समीप तरौर गांव में माहूंनाग के नए मंदिर में देर रात करीब 2 बजे चोरों ने देवता के सोने चांदी के मोहरे और सोना चांदी का कीमती सामान चुरा लिया है। मंदिर से चोरी किए गए सोना चांदी के सामान की कीमत 60 लाख रुपये आंकी जा रही है। पुलिस ने पुजारी की शिकायत पर मौके पर जाकर मामला दर्ज कर लिया है तथा चोरों का सुराग लगाने के लिए संभावित ठिकानों पर छापामारी शुरू कर दी है। एसएचओ गोहर मनोज वालिया ने घटना की पुष्टि की है। मंदिर में चोरी की वारदात को अंजाम देने वाला शख्स मंदिर के सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया है। इसकी पुलिस ने फुटेज निकाल ली है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार रविवार रात करीब 2 बजे चोर ने माहूंनाग मंदिर में ताला तोड़कर मंदिर में प्रवेश किया और मंदिर से देवता के सोना चांदी के मुख्य मोहरे, छत्र, मालाएं और शांगल उड़ा लिए। चोर को जब सीसीटीवी कैमरा दिखाई दिया तो उसने सीसीटीवी की तार काट डाली। इसकी तस्वीरें सीसीटीवी फुटेज में कैद हो गई हैं। चोर ने मंदिर से देवता का डेढ़ किलो सोना, 8 किलो चांदी उड़ा लिया है जिसकी कीमत 60 लाख रुपये आंकी जा रही है। चोरी के दौरान चोर से अष्टधातु का एक मोहरा मंदिर में गिर गया है। गूर निर्मल शर्मा और उनके बेटे तिलक राज ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि पिछले करीब दो वर्ष पूर्व उन्होंने घर के काम के लिए एक बिहारी लड़के को रखा था। इसने उनके घर में उस समय चोरी की थी। जिसे बाद में घर से निकाल दिया था। करीब डेढ़ साल बाद उसी बिहारी युवक ने रविवार रात माहूंनाग मंदिर में चोरी की वारदात को अंजाम दिया। सोमवार सुबह जब पुजारी पूजा करने के लिए मंदिर गया तो इस घटना का पता चला। आरोपी युवक फरार हो गया है। पुलिस उसका सुराग पता लगाने के लिए संभावित ठिकानों में दबिश दे रही है। एसएचओ गोहर मनोज कुमार वालिया ने बताया कि पुलिस जल्द आरोपी को सलाखों के पीछे धकेलेगी।
विज्ञापन

0000
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed