फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   टिक्कर में जहर देकर मार डाले मवेशी, ग्रामीणों में रोष

टिक्कर में जहर देकर मार डाले मवेशी, ग्रामीणों में रोष

Tue, 22 May 2018 10:53 PM IST
Updated Tue, 22 May 2018 10:53 PM IST
विज्ञापन
टिक्कर में जहर देकर मार डाले मवेशी, ग्रामीणों में रोष
सरकाघाट (मंडी)। उपमंडल की टिक्कर पंचायत में एक गाय और बैल को जहर देकर मारने का मामला सामने आया है। आरोपी पर कोई कार्रवाई नहीं होते देख गांव के महिला मंडल की करीब 25 महिलाओं ने एसडीएम सरकाघाट से मिलकर उन्हें ज्ञापन सौंपा और मवेशियों के हत्यारों को कड़ी सजा देने की मांग की है। महिला मंडल के ज्ञापन सौंपने के बाद एसडीएम सरकाघाट ने मामले की जांच के आदेश जारी कर दिए हैं। जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत टिक्कर के ठनकर गांव में एक व्यक्ति ने एक गाय और बैल को कथित रूप से जहर देकर मार दिया। महिला मंडल टिक्कर की प्रधान कुंता देवी और सचिव प्रमिला देवी ने बताया कि प्रभावशाली व्यक्ति की ओर से यह जघन्य अपराध किया गया है और उसे यह अपराध करते हुए गांव के लोगों ने देखा है। वह व्यक्ति पहले गाय और बैल को जंगल की ओर ले गया और वहां पर उसने जहर खिला दिया। ग्रामीणों ने गाय व बैल को वहां तड़पते हुए देखा। उन्होंने इसकी सूचना पंचायत प्रधान को दी परंतु, प्रभावशाली व्यक्ति के इस अपराध का पता होते हुए भी पंचायत प्रतिनिधियों में से कोई भी नहीं आया। इसके बाद गांव की महिला मंडल सदस्यों ने एसडीएम को कार्रवाई करने के लिए ज्ञापन सौंपा है।
विज्ञापन


पशु क्रूरता अधिनियम के तहत दर्ज होगा मामला : एसडीएम
एसडीएम सरकाघाट श्रवण मांटा ने मामले की पुष्टि करते कहा कि गाय और बैल के पोस्टमार्टम किए जाने को लेकर पशु चिकित्सक सरकाघाट को आदेश जारी कर दिए हैं। अगर पोस्टमार्टम रिपोर्ट में जहर देने की पुष्टि होती है तो पशु क्रूरता अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर दोषी को सजा दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed