{"_id":"5a05dd304f1c1bd9538bc3f5","slug":"161510333744-mandi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुंदरनगर में दो सड़क हादसों में एक की मौत, एक घायल पीजीआई रेफर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सुंदरनगर में दो सड़क हादसों में एक की मौत, एक घायल पीजीआई रेफर
Updated Fri, 10 Nov 2017 10:45 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुंदरनगर (मंडी)। शहर के समीप दो सड़क हादसों में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पहले हादसे में राहगीर वाहन की चपेट में आकर जख्मी हो गया। उसे अस्पताल ले जाया गया, लेकिन गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने उसे पीजीआई रेफर कर दिया। लेकिन, रास्ते में उसने दम तोड़ दिया। दूसरे मामले में राहगीर को टैंपो ने टक्कर दे मारी। इस हादसे में वह जख्मी हो गया। प्राथमिक उपचार के बाद उसे भी पीजीआई रेफर कर दिया है। वहीं आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद उन्हें जमानत मुचलके पर छोड़ दिया गया है।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार शुक्रवार सुबह धनोटू चौक और बग्गी रोड पर दो सड़क हादसे हुए। पहले हादसे में धनोटू से बग्गी जाने वाली सड़क पर शुक्रवार 11 बजे पैदल जा रहे हुकम चंद पुत्र तुलसी राम निवासी कांगर डाकघर रजवाड़ी को बाइक सवार ने टक्कर मार दी। इस टक्कर में हुकम चंद गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे स्थानीय लोगों की मदद से उपचार के लिए नागरिक अस्पताल लाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसकी नाजुक हालत को देखते हुए उसे पीजीआई के लिए रेफर कर दिया। जहां रास्ते में उसकी मौत हो गई। दूसरे मामले में धनोटू में सड़क किनारे से जा रहे एक राहगीर जीवन कुमार पुत्र चुन्नी लाल निवासी बल्हड़ा पौड़ाकोठी को टैंपू ने टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे उपचार के लिए अस्पताल लाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसे चंडीगढ़ स्थित पीजीआई के लिए रेफर कर दिया। डीएसपी तरनजीत सिंह ने बताया कि पुलिस ने दोनों मामलों में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मृतक के शव का पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों को सौंप दिया गया है।