फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   चौकी में सीमेंट से लदा ट्रक ढांक में लुढ़कने से छह घायल

चौकी में सीमेंट से लदा ट्रक ढांक में लुढ़कने से छह घायल

Thu, 09 Nov 2017 11:34 PM IST
Updated Thu, 09 Nov 2017 11:34 PM IST
विज्ञापन
चौकी में सीमेंट से लदा ट्रक ढांक में लुढ़कने से छह घायल
सुंदरनगर (मंडी)। सुंदरनगर-करसोग मार्ग पर यहां चौकी के निकट सुबह करीब नौ बजे सीमेंट से लदा ट्रक सड़क से नीचे लुढ़क जाने से उसमें सवार छह लोग घायल हो गए। घायलों में पांच महिलाएं शामिल हैं जो रोहांडा से पंडार वोट डालने जा रही थीं। समय पर बस न आने के कारण उन्होंने अपने एक रिश्तेदार ट्रक चालक से लिफ्ट ली थी। जिसका थोड़ी आगे जाकर अगला टायर फट गया और ट्रक हादसे का शिकार हो गया। जानकारी के अनुसार मीना, निशा, चितरंजना, रीता देवी और ममता वोट डालने के पंडार जा रही थीं। वह रोहांड़ा के थोड़े आगे सड़क पर बस का इंतजार कर रही थीं। जब काफी देर तक बस न आई तो उन्होंने अपने एक रिश्तेदार शीश कुमार निवासी ब्रोहकड़ी से जो सीमेंट लेकर बरमाणा से रामपुर जा रहा था, से लिफ्ट ले ली। इस दौरान जब ट्रक चौकी के निकट पहुंचा तो उसका अगला टायर फट गया और ट्रक अनियंत्रित हो गया और सड़क से नीचे जा लुढ़का। इस हादसे में ट्रक में सवार सभी छह लोग घायल हो गए। जिन्हें 108 एंबुलेंस और स्थानीय वाहनों में डाल कर उपचार के लिए सीएसची रोहांड़ा लाया गया। खंड स्वास्थ्य अधिकारी रोहांडा डा. अविनाश पंवर ने बताया कि सभी घायलों की हालत खतरे से बाहर है। डीएसपी तरनजीत सिंह ने बताया पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed