फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   करंट से मौत मामले में बिजली बोर्ड पर लापरवाही का मुकदमा

करंट से मौत मामले में बिजली बोर्ड पर लापरवाही का मुकदमा

Sun, 07 Jul 2019 11:12 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 07 Jul 2019 11:12 PM IST
विज्ञापन
करंट से मौत मामले में बिजली बोर्ड पर लापरवाही का मुकदमा
धर्मपुर (मंडी)। धर्मपुर विधानसभा क्षेत्र के रांगड़ गांव में बीएसएफ जवान की करंट लगने से हुई मौत मामले में बिजली बोर्ड पर शिकंजा कसता जा रहा है। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने बिजली बोर्ड के खिलाफ लापरवाही का मुकद्दमा दर्ज किया है। इस मामले की जांच के लिए विशेषज्ञों की टीम भी बुलाई जा रही है ताकि सही पता चल सके कि किन कारणों से जमीन तक करंट पहुंचा है।
विज्ञापन

इससे बिजली बोर्ड अधिकारियों में खलबली मच गई है। धर्मपुर विधानसभा क्षेत्र के रांगड़ गांव में पांच जुलाई को खेतों में पावर टिलर से काम करते समय करंट लगने से अवकाश पर आए बीएसएफ के जवान सुरेंद्र कुमार की मौत हो गई थी। उसके दो चचेरे भाई घायल हो गए थे। परिजनों ने आरोप लगाया था कि इस हादसे का कारण बिजली बोर्ड की स्टे वायर है। इसकी वजह से ही करंट लगने से सुरेंद्र कुमार की मौत हुई है। छह जुलाई को सुरेंद्र के घर शोक मनाने पहुंचे बिजली बोर्ड के अधिकारियों को परिजनों और ग्रामीणों के आक्रोश का सामना करना पड़ा। गुस्साए ग्रामीणों ने अधिकारियों को घर में ही रोक कर उनसे गलती लिखवाई और इसके बाद ही छोड़ा। इस घटना के बाद बिजली बोर्ड के अधिकारियों ने पुलिस में शिकायत तो दर्ज करवाई है, लेकिन अब धर्मपुर पुलिस ने बिजली बोर्ड के खिलाफ ही मामला दर्ज किया है। इससे बिजली बोर्ड के अधिकारी सकते में आ गए हैं। उधर, पुलिस थाना धर्मपुर के प्रभारी सूरम सिंह ने बताया कि बिजली बोर्ड पर धारा 336 एवं 304ए के तहत केस दर्ज किया गया है। मामले में जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed