{"_id":"5d1cc7628ebc3e3cc16454aa","slug":"15621671148-mandi-news92","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर के आंगन में बिजली के सामान पर हाथ साफ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
घर के आंगन में बिजली के सामान पर हाथ साफ
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
सुंदरनगर (मंडी)। सुंदरनगर के सलापड़ में चोरों ने हाईवे किनारे स्थित एक ठेकेदार के घर के आंगन में रखा बिजली का करीब तीस हजार का सामान चोरी कर लिया है। चोर जीप लेकर चोरी करने पहुंचे थे। इससे पहले भी चोर दो बार यहां करीब डेढ़ लाख के सामान पर हाथ साफ कर चुके हैं। चोरी की यह वारदात सीसीटीवी में कैद हो गई है। इसमें साफ नजर आ रहा है कि चोरी करने वाले दोनों युवक हैं और सामान जीप में लोड कर रहे हैं। सूचना मिलने पर सुंदरनगर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के मुताबिक शिकायतकर्ता प्रेमलाल पुत्र भगत राम इलेक्ट्रिकल कांट्रेक्टर के घर के आंगन में स्थित स्टोर में चोरों ने रात को हजारों की बिजली सामग्री पर हाथ साफ कर लिया। हैरानी की बात यह है कि प्रेमलाल को चोरों ने पहले भी दो बार अपना शिकार बनाया था। इसके बाद उसने सीसीटीवी कैमरे लगा दिए थे लेकिन अब एक बार फिर से चोरों ने वहां से सामान चोरी कर लिया है। यह वारदात सोमवार रात को हुई है। घटना वाली रात सलापड़ क्षेत्र में बिजली गुल थी और शिकायतकर्ता को कुछ आवाज सुनाई देने पर वह घर से नीचे उतर कर स्टोर में पहुंचा को पाया कि कुछ ही दूरी पर खड़ी एक जीप में बिजली के खंभों के नीचे लगने वाली बेस प्लेटों को चोर लोड कर रहे हैं। जैसे ही वह चोरों को पकड़ने के लिए दौड़ा तो वे जीप में सुंदरनगर की ओर भाग गए। मौके पर चोरों ने अन्य प्लेटें भी ढोकर ले जाने के लिए रखी थीं। चोरी की पूरी घटना स्टोर में लगाए गए सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई।
यह है सीसीटीवी फुटेज में
सीसीटीवी फुटेज में दो युवा चोरों को साफ तौर पर जीप के साथ खड़े होकर बिजली के सामान को उठाते हुए देखा जा सकता है। चोर फुटेज में बिना किसी डर के चोरी की घटना को अंजाम देते हुए भी देखे जा सकते हैं।
विज्ञापन
चोरी की पुष्टि करते हुए थाना प्रभारी सुंदरनगर गुरबचन सिंह रणौत ने बताया पुलिस ने धारा 379 भारतीय दंड संहिता के तहत प्राथमिकी प्राथमिकी दर्ज कर ली है। सीसीटीवी की फुटेज भी पुलिस ने कब्जे में ले ली है। इसमें दिख रहे चोरों की शिनाख्त की कार्यवाही जारी है। उन्होंने शीघ्र मामले का पटाक्षेप करने की बात कही है।