फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   लटोगली बीट से वन माफिया ने काटा देवदार का पेड़

लटोगली बीट से वन माफिया ने काटा देवदार का पेड़

Wed, 03 Jul 2019 10:17 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 03 Jul 2019 10:17 PM IST
विज्ञापन
लटोगली बीट से वन माफिया ने काटा देवदार का पेड़
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

चैलचौक (मंडी)। सुकेत वन मंडल के तहत लटोगली बीट में देवदार के अवैध कटान का मामला सामने आया है। लटोगली बीट से सोमवार रात वन काटुओं ने देवदार का पेड़ काटकर इसे ठिकाने लगा दिया। वन रक्षक पंकज कुमार ने इस संबंध में गोहर पुलिस थाना में अज्ञात वन काटुओं के खिलाफ शिकायत दर्ज करवा दी है। एसएचओ मनोज वालिया ने शिकायत मिलने की पुष्टि की है।

जानकारी के मुताबिक सोमवार रात अज्ञात वनकाटुओं ने लटोगली बीट में देवदार के पेड़ को काट दिया। वन माफिया ने देवदार के पेड़ को काटने के बाद इसके ठेले बनाकर ठिकाने लगा दिया। मंगलवार को जब बीट गार्ड ने जंगल में जाकर देखा तो देवदार का पेड़ गायब था। वनरक्षक ने तुरंत गोहर पुलिस थाना पहुंचकर शिकायत दर्ज करवाई। बुधवार को पुलिस ने घटनास्थल का दौरा किया। गोहर पुलिस ने लटोगली बीट से लौटकर बाढ़ू गांव और लटोगली गांव के लोगों से पूछताछ भी की। लेकिन अभी तक वन माफिया का कोई सुराग नहीं लग सका है। एसएचओ मनोज वालिया ने बताया कि पुलिस जल्द आरोपियों का सुराग पता लगाकर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उधर, वन विभाग ने भी अपने स्तर पर अज्ञात वनकाटुओं का सुराग लगाने को अभियान छेड़ दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed