फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   नाबालिग को अगवा कर जंगल में की छेड़खानी

नाबालिग को अगवा कर जंगल में की छेड़खानी

Mon, 01 Jul 2019 10:20 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 01 Jul 2019 10:20 PM IST
विज्ञापन
नाबालिग को अगवा कर जंगल में की छेड़खानी
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

सुंदरनगर (मंडी)। उपमंडल में देवभूमि हिमाचल को शर्मसार करने का एक मामला सामने आया है। मामले में आरोपी ने आठ वर्षीय प्रवासी नाबालिग को अगवा कर छेड़खानी करने की कोशिश की है। पुलिस ने पीड़िता के परिजनों की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार प्रवासी नाबालिग अपने परिवार के साथ सुंदरनगर में रहती है और पिछले रविवार सुबह के समय पीड़िता और उसकी बहन अपनी मां से पूछकर साइकिल चलाने जवाहर पार्क गई हुई थीं। इसके उपरांत पीड़िता की बड़ी बहन वापस घर दौड़ती हुई आई। पीड़िता की बड़ी बहन ने अपनी मां को बताया कि आरोपी बहन के साथ ग्राउंड में बैठा हुआ था और अब बहन वहां पर मौजूद नहीं है। जब पाड़िता घर वापस लौटी तो उसने अपनी मां को बताया कि आरोपी उसे गोदी में उठाकर जंगल ले गया था और उसके साथ छेड़खानी करने की कोशिश की। इस पर पीड़िता नाबालिग की मां ने सुंदरनगर थाने में लिखित शिकायत पत्र पेश किया। पुलिस ने मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 363, 354 और पोक्सो अधिनियम की धारा 8 में एफआईआर दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। वहीं, मामले में पुलिस ने पीड़िता का बयान सुंदरनगर न्यायालय के समक्ष दर्ज करवाया है। मामले की पुष्टि करते हुए थाना प्रभारी सुंदरनगर एसएचओ गुरबचन सिंह रणौत ने बताया कि पुलिस ने मामले में संलिप्त आरोपी को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed