फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   डैहर में व्यक्ति ने पेड़ से फंदा लगा दी जान

डैहर में व्यक्ति ने पेड़ से फंदा लगा दी जान

Fri, 04 May 2018 10:59 PM IST
Updated Fri, 04 May 2018 10:59 PM IST
विज्ञापन
डैहर में व्यक्ति ने पेड़ से फंदा लगा दी जान
सुंदरनगर (मंडी)। उपमंडल की डैहर उपतहसील के खरोटा गांव के 46 वर्षीय राजकुमार पुत्र निक्का राम ने शुक्रवार सुबह घर से थोड़ी दूर जंगल में पेड़ से फंदा लगाकर अपनी इहलीला समाप्त कर ली। सूचना मिलने पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल सुंदरनगर भेज दिया है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार राजकुमार लंबे समय से मानसिक रूप से अस्वस्थ चल रहा था। शुक्रवार सुबह घर से पशुओं को घास लेने राजकुमार अपने खेतों की ओर से गया था। जब वह दोपहर तक वापस नहीं पहुंचा तो पत्नी उसकी तलाश में गई, जिसने थोड़ी दूर उसे पेड़ से लटका पाया। महिला के चीखने चिल्लाने पर जब आसपास के लोग मौके पर पहुंचे तो उन्होंने पुलिस को इस बारे में सूचित किया। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर उसे नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। डैहर पुलिस चौकी प्रभारी हरीश चंद्र ने बताया कि पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed