फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   पिकअप से देवदार के 11 मोछे बरामद

पिकअप से देवदार के 11 मोछे बरामद

Mon, 05 Mar 2018 11:20 PM IST
Updated Mon, 05 Mar 2018 11:20 PM IST
विज्ञापन
पिकअप से देवदार के 11 मोछे बरामद
करसोग में जीप से देवदार के 11 मोछे बरामद
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
करसोग (मंडी)।
वन विभाग की टीम ने नाकेबंदी के दौरान एक पिकअप जीप से देवदार के 11 मोछे बरामद किए हैं। पुलिस ने चालक पर मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार रविवार रात करीब 2 बजे जब वन विभाग की टीम नाके पर खड़ी थी तो टीम ने बागड़ा माहूंनाग के पास घैणी से माहूंनाग की तरफ आ रही जीप को रोका। इस जीप को चेक करने पर इससे देवदार के 11 मोछे बरामद किए गए। दस्तावेज मांगने पर चालक इन मोछों के दस्तावेज नहीं दिखा पाया। वन विभाग की टीम ने इस बारे में थाना करसोग को सूचित किया। पुलिस ने मामला दर्ज करके पकड़ी हुई लकड़ी और जीप को वन विभाग के सुपुर्द कर दिया है। वन विभाग के अनुसार इस लकड़ी की कीमत 75000 रुपये आंकी गई है। थाना प्रभारी ओमकार ने मामले की पुष्टि की है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed