फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   जरयाड़ गांव में पांच कमरों का मकान राख, लाखों का नुकसान

जरयाड़ गांव में पांच कमरों का मकान राख, लाखों का नुकसान

Fri, 22 Dec 2017 11:00 PM IST
Updated Fri, 22 Dec 2017 11:00 PM IST
विज्ञापन
जरयाड़ गांव में पांच कमरों का मकान राख, लाखों का नुकसान
- फोटो : अमर उजाला
बगस्याड़/गोहर(मंडी)> लोट पंचायत के जरयाड़ गांव में पांच कमरों का दो मंजिला रिहायशी मकान जलकर राख हो गया है। घटना शुक्रवार दोपहर करीब दो बजे की है। ग्रामीणों ने तुरंत सूचना दमकल विभाग को दी। मंडी से दमकल विभाग की गाड़ी घटनास्थल पर रवाना हो गई। लेकिन, जब तक गाड़ी पहुंचती तब तक सब कुछ राख हो गया। ग्रामीणों की मदद भी काम न आई। प्रभावितों के मुताबिक करीब आठ लाख का नुकसान हुआ है। उधर, आग लगने के कारण स्पष्ट नहीं हो सके हैं।
विज्ञापन

प्राप्त जानकारी के अनुसार यह मकान हेम राज और हल्या देवी का था। उन्होंने बताया कि पहले आग रसोई घर से शुरू हुई और पलभर में पूरे मकान को अपनी चपेट में ले लिया। स्थानीय लोगों ने अग्निशमन विभाग और अन्य को इस घटना के बारे में सूचित किया। विभाग की गाड़ी पहुंचने तक सब कुछ तबाह हो चुका था। हालांकि, लोगों की सहायता से मकान के कुछ हिस्से को बचा लिया गया है और आसपास के मकानों और मवेशियों को बचा लिया गया। यदि आग अधिक फैलती तो आसपास का इलाका भी चपेट में आ सकता था। वहीं, उपमंडलाधिकारी गोहर राघव शर्मा ने बताया कि लोट पंचायत के जरयाड गांव में मकान जलने की सूचना है। जिसके लिए वहां के पटवारी और तहसीलदार को मौके पर पहुंच कर नुकसान का जायजा लेने के आदेश कर दिए गए हैं। प्रभावित परिवार को पांच हजार फौरी राहत दे दी गई है।
विज्ञापन


अग्निशमन उपकेंद्र खोलने की मांग
बगस्याड़ (मंडी)। सिराज विधानसभा क्षेत्र में आग से निपटने के इंतजाम पुख्ता नहीं है। जिसके चलते यहां आग की घटनाओं पर काबू पाना मुश्किल हो जाता है। इससे पहले भी थुनाग, जंजैहली और गोहर में कई बड़े हादसे हो चुके हैं। लोग दमकल केंद्र या उपकेंद्र की मांग करते हैं, लेकिन यह मांग सिरे नहीं चढ़ पाती है। मंडी और पंडोह कई किमी दूर से आपातकाल स्थिति में दमकल वाहनों को बुलाया जाता है। लेकिन, तब तक सब कुछ जलकर राख हो जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed