फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   थुनाग के कथैर में गोशाला राख, सुरक्षित निकाले पशु

थुनाग के कथैर में गोशाला राख, सुरक्षित निकाले पशु

Fri, 03 Nov 2017 11:34 PM IST
Updated Fri, 03 Nov 2017 11:34 PM IST
विज्ञापन
थुनाग के कथैर में गोशाला राख, सुरक्षित निकाले पशु
- फोटो : अमर उजाला
जंजैहली (मंडी)। थुनाग पंचायत के कथैर गांव में एक दो मंजिला स्लेटनुमा भवन आग में स्वाह हो गया है। इस भवन में सात परिवारों की संयुक्त गौशालाएं थीं। आग लगते ही ग्रामीणों ने मवेशियों को काफी मशक्कत के साथ सुरक्षित निकाल लिया। लेकिन, आग से इसमें रखा घास और अन्य सामान भी जल गया है। आग लगने के कारणों का पता नहीं लग पाया है। माना जा रहा है कि यह आग शॉर्ट सर्किट के कारण लगी है। इस आग से लाखों का नुकसान होने का अनुमान है।
विज्ञापन

प्रभावितों में हेम सिंह पुत्र नंदलाल ने कहा कि जैसे ही सुबह 7 बजे घर से बाहर निकला तो उसने गौशाला की छत से धुआं उठते देखा। यह देखकर वह घबरा गया और गांव में सूचना दी। इतने में गांव के लोग भी जमा हो गए और आग बुझाने में लग गए। लोगों ने पशुओं को सुरक्षित बचा लिया। उन्होंने आग पर काबू पाने का पूरा प्रयास किया, लेकिन वह भवन को नहीं बचा पाए। वहीं, आग साथ लगते एक अन्य घर के तरफ भी बढ़ गई गई थी, लेकिन पावर पंप की सहायता से आग पर काबू पा लिया गया। यह गौशाला हेम सिंह, लाल सिंह, ओम चंद, विजय कुमार, नरेंद्र कुमार, थाथूराम की साझी गौशाला थी। यहां सभी परिवार इस गौशाला में अपने पशुओं और घास आदि को रखते थे। गौशाला के जल जाने से अब इन सभी परिवारों को पशुओं को रखने के लिए कोई विकल्प नहीं रहा है। प्रभावितों ने प्रशासन से नाराजगी जताई है कि उन्हें इस आग की घटना के बाद कोई फौरी राहत नहीं दी है। इस बारे में तहसीलदार थुनाग शमशेर सिंह ने कहा कि हमारी ड्यूटी चुनावों में लगे होने के कारण हम फौरी राहत नहीं दे पाए हैं। आने वाले दिनों में पीड़ित परिवारों को फौरी राहत प्रदान की जाएगी। आग लगने की पुष्टि डीएसपी करसोग रामकरण राणा ने की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed