फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   नाबालिग को भगाने वाले दोनों आरोपी धरे

नाबालिग को भगाने वाले दोनों आरोपी धरे

Mon, 21 Aug 2017 10:15 PM IST
Updated Mon, 21 Aug 2017 10:15 PM IST
विज्ञापन
नाबालिग को भगाने वाले दोनों आरोपी धरे
सरकाघाट (मंडी)। नगर पंचायत के एक वार्ड की चौदह साल की नाबालिग लकड़ी को भगाने वाले दोनों आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। दोनों यूपी निवासी हैं। आरोपियों ने युवती को अगवा करने के बाद छोड़ दिया था, जिसे पुलिस ने बरामद कर लिया। इसके बाद मोबाइल लोकेशन के आधार पर पुलिस ने दोनों आरोपियों को उनके घरों से धर दबोचा है। गिरफ्तारी की पुष्टि डीएसपी कर्ण गुलेरिया ने की है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक दोनों आरोपी हाकमसिंह (23) पुत्र गंगा राम निवासी आहन जिला हाथरस उत्तरप्रदेश और मुकेश कुमार पुत्र महावीर सिंह निवासी हरपारा डाकघर हरदोई गंज अलीगढ़ उत्तरप्रदेश के निवासी हैं। लड़की को अगवा करने के बाद उन्होंने उसे छोड़ दिया था, जिसे पुलिस ने सरकाघाट क्षेत्र से ही बरामद कर उसके घर वालों के हवाले कर दिया। लेकिन, दोनों आरोपी पुलिस की पकड़ से बाहर रहे और एक के बाद एक अपने छिपने के ठिकाने बदलते रहे। पुलिस ने दोनों के मोबाइल ऑब्जरवेशन पर लगा दिए और टॉवरों की लोकेशन पर वे बार-बार अपने ठिकाने बदलते रहे। एक गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने दोनों को उनके घरों से ही धर दबोचा।
विज्ञापन

वाहनों की पासिंग 24 को
सरकाघाट (मंडी)। उपमंडल में वाहनों की पासिंग 24 अगस्त को होगी। यह जानकारी उपमंडलाधिकारी नागरिक सरकाघाट डॉ. सुरेश जसवाल ने दी। उन्होंने लोगों से आह्वान किया है कि वाहनों की पासिंग करवाने के लिए वाहनों को दो बजे के बाद ही पासिंग स्थल पर लाएं तथा जो ड्राइविंग टेस्ट देना चाहता है या गाड़ी की पासिंग करवाना चाहता है, तय समय और तिथि पर पूरे दस्तावेजों सहित पहुंचें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed