{"_id":"5a4e2bb54f1c1bd4178b4cab","slug":"131515072437-mandi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुफरी के पास खाई में मिला चालक का शव","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कुफरी के पास खाई में मिला चालक का शव
Updated Thu, 04 Jan 2018 10:42 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
करसोग (मंडी)। करसोग के कुफरी के पास खाई में एक व्यक्ति का शव बरामद हुआ है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर छानबीन शुरू कर दी है। मृतक की पहचान जोगिंद्रपाल पुत्र हरी सिंह (26) निवासी शेगली जोनपुल डाकघर और सब तहसील पांगणा के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार यह घटना 31 दिसंबर 2017 की है। जोगिंद्रपाल ट्रैक्टर चालक था और वह ट्रैक्टर एचपी 33बी/568 को रामपुर से घर की तरफ ला रहा था। जब वह कुफरी के पास पहुंचा तो वाहन से नियंत्रण खोने के कारण करीब 200 फीट गहरी खाई में लुढ़क गया, जबकि ट्रैक्टर क्रैश बैरियर के साथ ही रुक गया। परिजनों ने उसको बार-बार फोन किया लेकिन उसका फोन बंद आया। वीरवार को गांव के एक व्यक्ति ने चार कुफरी के पास ट्रैक्टर खड़े होने की सूचना परिजनों को दी तो जोगिंद्रपाल का भाई उसे ढूंढने के लिए घटना स्थल पर पहुंचा। इस दौरान उसने अपने भाई को खाई में गिरे देखा और इस बारे में परिजनों और थाना करसोग को सूचित किया। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंच कर मौके का जायजा लिया और शव को कब्जे में लेकर मामला दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी। शव को पोस्टमार्टम के लिए नागरिक चिकित्सालय करसोग लाया गया। जहां शव का पोस्टमार्टम शुक्रवार को किया जाएगा। थाना प्रभारी ओमकार नाथ ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद ही पूरे मामले की सच्चाई का पता चल पाएगा।
विज्ञापन