फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   13.87 crore Budget

469 पंचायतों को 13.87 करोड़ का बजट

Wed, 24 Feb 2016 10:44 PM IST
ब्यूरो /अमर उजाला, मंडी
ब्यूरो /अमर उजाला, मंडी Updated Wed, 24 Feb 2016 10:44 PM IST
विज्ञापन

नवनिर्वाचित पंचायत प्रतिनिधियों को विकास कार्य करवाने के लिए पहला बजट मिल गया है। पंचायती राज विभाग ने जिला की 469 पंचायतों को वर्ष 2015-16 के तहत 14वें वित्त आयोग की दूसरी किस्त जारी कर दी है। इसके तहत जिला की 469 पंचायतों को विभाग ने 13 करोड़ 87 लाख 92 हजार 893 रुपये का बजट जारी किया है। बजट पंचायतों की जनसंख्या व क्षेत्रफल के आधार पर जारी किया गया है। जारी बजट को खर्च करने के लिए पंचायतों को ग्राम सभा के माध्यम से वार्षिक प्लान तैयार करना पड़ेगा। इसका जिला स्तर पर अनुमोदन होगा।

विज्ञापन


वर्ष 2011 की मतगणना को आधार मान कर बजट जारी किया गया है। जिला पंचायत कार्यालय मंडी ने पंचायतों को जनसंख्या के आधार पर 90 फीसदी बजट जारी कर दिया है। वहीं, क्षेत्रफल के आधार पर 10 फीसदी पैसा अभी पंचायतों को जारी किया जाना बाकी है। विभाग ने पंचायतों के बैंक खातों में पैसा सीधे तौर पर जमा कर दिया है। जिला की 469 पंचायतों को जनसंख्या के आधार पर 13 करोड़ 17 लाख 18 हजार 721 रुपये की राशि जारी कर दी गई है। वहीं, शेष 70 लाख 74 हजार 172 रुपये की राशि क्षेत्रफल के आधार पंचायतों को जारी की जाएगी।
विज्ञापन


14वें वित्त आयोग के तहत जारी बजट को पंचायतें मनमर्जी से नहीं खर्च कर पाएंगी। पंचायतों को आयोग से निर्धारित कार्यों पर बजट खर्च करना पड़ेगा। यह बजट सीवरेज, जल निकासी, ठोप अपशिष्ट प्रबंधन, जल आपूर्ति, स्ट्रीट लाइट, स्थानीय निकायों की सड़कों व फुटपाथ, पार्क, मैदान, कब्रिस्तान एव श्मशानघाट के निर्माण व रखरखाव के लिए खर्च किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिला की सभी पंचायतों को जनसंख्या के आधार पर बजट जारी कर दिया गया है। वहीं, क्षेत्रफल के आधार पर शेष 10 फीसदी बजट भी जल्द जारी कर दिया जाएगा।
..........गिरीश सुमरा डीपीओ मंडी

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed