{"_id":"5a33ba1f4f1c1bc5758b92b8","slug":"121513339423-mandi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फोन सुनते सुनते बस की चपेट में आई युवती, गंभीर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
फोन सुनते सुनते बस की चपेट में आई युवती, गंभीर
Updated Fri, 15 Dec 2017 11:02 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुंदरनगर (मंडी)। चंडीगढ़-मनाली हाईवे पर नरेश चौक में एक युवती बस की चपेट में आकर बुरी तरह से घायल हो गई है। बस के ओवरटेक करते समय यह हादसा हुआ। घायल युवती को उपचार के लिए नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर हादसे के कारणों की जांच आरंभ कर दी है।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार जय देवी के डडयाला गांव निवासी युवती पूनम (18) शुक्रवार सुबह नरेश चौक पर सड़क क्रॉस कर रही थी। इसी दौरान करसोग से मंडी जा रही एक बस ने ओवरटेक करते हुए सड़क पार कर रही युवती को टक्कर मार दी। हादसे में पूनम के सिर पर गंभीर चोटें आई हैं, वहीं उसकी टांग भी फ्रेक्चर हो गई है। डीएसपी तरनजीत सिंह ने बताया कि पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर हादसे के कारणों की जांच आरंभ कर दी है। इधर, पिछले कुछ समय में हाईवे पर हुए दर्जन भर सड़क हादसों में करीब एक दर्जन लोगों की मौत हो चुकी है।
बढ़ रहे सड़क हादसे
एनएच पर हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे हैं लेकिन, इन हादसों को रोकने के लिए पुलिस प्रशासन कोई कारगर कदम नहीं उठा रहा है। जिससे स्थानीय लोगों में रोष व्याप्त है। रोड सेफ्टी क्लब सुंदरनगर के प्रधान ब्रह्मदास चौहान ने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि हादसों पर नियंत्रण पाने के लिए सख्त कदम उठाए जाएं ताकि, अकाल मौत का ग्रास बनने से लोग बच सकें। उन्होंने कहा कि जब भी हाईवे पर हादसे होते हैं तो स्थानीय लोग भरपूर मदद करते हैं लेकिन, उन्हें प्राथमिक उपचार और आपदा से निपटने का सही तरीका मालूम नहीं होता। जिसके कारण वह घायलों का बेहतर सहयोग नहीं कर पाते हैं। उन्होंने मांग की है कि हाईवे किनारे बसे गांवों के लोगों को आपदा से निपटने और प्राथमिक उपचार के तरीके बताने के साथ-साथ अन्य उपकरण भी उपलब्ध करवाए जाएं। जिससे वह बेहतर से बेहतर मदद करने को आगे आ सकें।