फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   दो निर्माणाधीन घरों से 17 क्विंटल सरिया चोरी

दो निर्माणाधीन घरों से 17 क्विंटल सरिया चोरी

Sat, 28 Oct 2017 11:09 PM IST
Updated Sat, 28 Oct 2017 11:09 PM IST
विज्ञापन
दो निर्माणाधीन घरों से 17 क्विंटल सरिया चोरी
सरकाघाट (मंडी)। उपमंडल की पटड़ीघाट पंचायत के कलखर और तमलेड़ में दो निर्माणाधीन घरों के बाहर रखा सरिया चोरी होने का मामला सामने आया है। इन मकानों से कुल 17 क्विंटल सरिया चोरी हुआ है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार चौक पंचायत के डोह निवासी दिनेश कुमार पुत्र मस्त राम ने बताया कि जाहू-नेरचौक राष्ट्रीय राजमार्ग पर वह अपना मकान बनवा रहा है। एक दिन पहले वह अपने घर लौटा था। इसी दौरान निर्माणाधीन मकान के बाहर सड़क पर रखा उसका 12 क्विंटल सरिया चोरी हो गया है। इस सरिये की कुल कीमत 48 हजार रुपये है। बताया कि जब वह अगले दिन यहां पर लौटा तो सरिया यहां पर नहीं था। उसने आसपास के लोगों से पूछताछ की, लेकिन उसे कुछ सुराग नहीं लगा। इसके बाद उसने पुलिस चौकी हटली में शिकायत दर्ज करवाई है। दूसरे मामले में दुर्गा राम पुत्र धन्ना राम निवासी जाधरयाणी ने बताया कि वह तमलेड़ में मकान बना रहा है पहले की तरह ही उसका 5 क्विंटल सरिया सड़क के किनारे पड़ा था, जिसका मूल्य 20 हजार है। उसने बताया कि हर दिन की भांति वह शाम को घर चला गया था। अगले दिन जब वह यहां पर आया तो उसने सरिया गायब पाया। उसने सरिया चोरी होने की शिकायत पुलिस में दर्ज करवाई है। उधर पुलिस ने दोनों शिकायतकर्ताओं के बयान पर मामला दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी है। डीएसपी करण गुलेरिया ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि जांच चल रही है। शीघ्र ही अपराधी हिरासत में होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed