फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   नाके के दौरान पकड़ा 7 लाख 29 हजार कैश

नाके के दौरान पकड़ा 7 लाख 29 हजार कैश

Fri, 27 Oct 2017 10:03 PM IST
Updated Fri, 27 Oct 2017 10:03 PM IST
विज्ञापन
नाके के दौरान पकड़ा 7 लाख 29 हजार कैश
नगवाईं (मंडी)। झीड़ी के पास एक व्यक्ति से लाखों का कैश बरामद किया गया है। चुनाव आयोग और पुलिस की संयुक्त टीम ने नाके के दौरान एक व्यक्ति से 7 लाख 29 हजार की राशि बरामद की है। जानकारी के अनुसार झीड़ी में औट पुलिस ने एनएच-21 पर झीड़ी के पास एएसआई श्याम लाल की अगुवाई में नाका लगाया हुआ था। नाके के दौरान मनाली से हरियाणा जा रही एक गाड़ी को तलाशी के लिए रोका गया तो उसमें सवार हरियाणा निवासी व्यक्ति से 7 लाख 29 हजार का कैश बरामद किया गया। पुलिस ने सारा कैश जब्त करके चुनाव आयोग को सौंप दिया है। एसपी मंडी ने मामले की पुष्टि की है। इस व्यक्ति ने पुलिस में बयान दिया है कि वह हरियाणा के रेवाड़ी का रहने वाला है। यह पूरा कैश उसी का है और वह मनाली से किसी गाड़ी को बेचकर वापस हरियाणा जा रहा था। इस पर पुलिस ने इस व्यक्ति से उचित दस्तावेज दिखाने को कहा लेकिन, यह दस्तावेज नहीं दिखा पाया है। चुनावों का समय नजदीक आने के चलते पुलिस इस मामले की गहनता से जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed