फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   महिला से मारपीट के मामले में रखेड़ा के ग्रामीणों ने घेरा धर्मपुर थाना

महिला से मारपीट के मामले में रखेड़ा के ग्रामीणों ने घेरा धर्मपुर थाना

Thu, 21 Sep 2017 11:00 PM IST
Updated Thu, 21 Sep 2017 11:00 PM IST
विज्ञापन
महिला से मारपीट के मामले में रखेड़ा के ग्रामीणों ने घेरा धर्मपुर थाना
धर्मपुर (मंडी)। बुजुर्ग महिला से मारपीट के मामले में पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए ग्रामीणों ने महिलाओं के साथ मिलकर थाने का घेराव कर डाला। इनका कहना है कि मारपीट के आरोपी पर पुलिस नियमानुसार कार्रवाई करने में हिचकिचा रही है। हमलावर को बचाने के प्रयास हो रहे हैं। आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई अमल में लाने की मांग की है। इस मारपीट में महिला को काफी चोटें आई हैं। मंगलवार को गांव की (73) वर्षीय रूमा देवी पत्नी दुर्गा दास पर रजनीश कुमार (19) पुत्र देशराज निवासी सपड़ी ने अचानक हमला कर उसे लहूलुहान कर डाला था। इस वारदात में दलित महिला को काफी चोटें आई थीं। शिकायत पर पुलिस ने मामला तो दर्ज कर लिया, लेकिन आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई अमल में नहीं लाई गई है। जिसके चलते गुरुवार को थाना धर्मपुर का घेराव किया।
विज्ञापन

ग्रामीणों में दीप कुमार, जगदीश चंद, कांता, दुर्गा दास, अनिल कुमार, रमेश चंद, विक्रांत, वार्ड सदस्य बबलू राम, महिला मंडल की प्रधान बबली देवी और अन्य सदस्यों का कहना है कि पुलिस कानून और मानवता को ताक पर रखकर आरोपी हमलावर को बचाने का प्रयास कर रही है। हादसे में घायल रूमा देवी का पति करीब 25 वर्षों से अपाहिज होकर बिस्तर पर पड़ा है।
विज्ञापन


जातिसूचक शब्द भी कहे
लोगों का आरोप है कि थाने के घेराव के दौरान भी आरोपी युवक कुर्सी पर मौजूद रहा। उसने महिलाओं को जातिसूचक शब्द कहे। जिससे ग्रामीण और भी भड़क गए और रूमा देवी की तरफ से एक शिकायत पत्र थाने में सौंपकर आरोपी के खिलाफ एससीएसटी एक्ट के तहत मामला दर्ज करके कार्रवाई की मांग की है। उधर, जांच अधिकारी एएसआई हरनाम सिंह ने कहा कि पुलिस नियमानुसार कार्रवाई कर रही है। आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज हो चुका है। उन्होंने बताया कि वीरवार को ग्रामीणों ने थाने में आकर शिकायत पत्र भी दिया है, जिसमें थाने में ही आरोपी युवक द्वारा महिलाओं को जाति सूचक शब्द कहने की बात लिखी गई है। पीड़ित महिला के बयान दर्ज करके युवक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed