{"_id":"595d1e3c4f1c1b9d078b4623","slug":"11499274812-mandi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तेंदुए के हमले में मां बेटी हुई लहुलूहान, कुल्लू अस्पताल में भर्ती","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
तेंदुए के हमले में मां बेटी हुई लहुलूहान, कुल्लू अस्पताल में भर्ती
Updated Wed, 05 Jul 2017 10:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बालीचौकी/बंजार। पंचायत माणी के शेगली गांव में बुधवार तड़के करीब चार बजे एक घर में घुसकर तेंदुए ने मां बेटी पर हमला कर उन्हें बुरी तरह से लहूलुहान कर दिया। घायलों को 108 एंबुलेंस की मदद से बंजार के अस्पताल में पहुंचाया गया, जहां से दोनों को कुल्लू अस्पताल रेफर कर दिया गया है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और वन विभाग की संयुक्त टीम ने भी घटनास्थल का दौरा किया। इस घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है। लोगों ने वन विभाग से तेंदुए को पकड़ने की गुहार लगाई है।
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक ग्राम पंचायत माणी के शेगली गांव में बुधवार सुबह चार बजे के आसपास कमला देवी पत्नी कुर्मदत्त और उनकी बेटी लता देवी व दुर्गा देवी घर में सो रहे थे। उसी घर की निचली मंजिल में गौशाला भी थी। अचानक गौशाला से जोर की आवाज आने लगी। सारा परिवार जग गया और अंधेरे में परिवार के सदस्य शोर मचाने लगे। जैसे ही बिजली का स्विच आन किया तो तेंदुए ने मां-बेटी पर हमला बोल दिया और कमला और लता को लहूलुहान कर दिया। परिवार की छोटी बेटी दुर्गा देवी ने हिम्मत नहीं हारी और दराट उठाकर तेंदुए को भगाने लगी, इसी बीच गांव वाले भी मौके पर पहुंच गए और तेंदुआ वहां से भाग खड़ा हुआ। 108 को फोन से सूचना दी गई। मां और बेटी को गंभीर अवस्था में सामुदायिक केंद्र बंजार ले जाया गया, वहां पर प्राथमिक उपचार के बाद मां बेटी को क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू रेफर कर दिया है।
तेंदुए को पकड़ने के लिए सर्च अभियान शुरू : आरओ
वन विभाग के आरओ चंद्र दत्त ने कहा कि वन विभाग ने पिंजरे को लेकर साथ के जंगल में जाकर सर्च अभियान शुरू कर दिया है। मौके पर टीम को भेज दिया गया है। तेंदुए को पकड़ने के लिए वन विभाग पूरी कोशिश कर रहा है। प्रभावित परिवार को दस हजार की राहत राशि भी प्रदान कर दी गई है। घायलों को मेडिकल और नियमों के तहत मुआवजा भी प्रदान किया जाएगा।