फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   जोगिंद्रनगर से लापता नाबालिग चंडीगढ़ से बरामद

जोगिंद्रनगर से लापता नाबालिग चंडीगढ़ से बरामद

Sun, 20 Jan 2019 10:46 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 20 Jan 2019 10:46 PM IST
विज्ञापन
जोगिंद्रनगर से लापता नाबालिग चंडीगढ़ से बरामद
जोगिंद्रनगर (मंडी)। शहर के नजदीकी गांव से लापता नाबालिग लड़की को जोगिंद्रनगर पुलिस ने पंजाब के चंडीगढ़ से बरामद कर लिया है। पुलिस की कई टीमें बीते दो सप्ताह से प्रदेश और प्रदेश के बाहर दबिश देकर नाबालिग को तलाशने में जुटी थी। शनिवार को पुलिस नाबालिग को तलाशने में कामयाब रही। जानकारी के अनुसार जोगिंद्रनगर पुलिस थाने में 6 जनवरी को क्षेत्र के एक गांव के निवासी संजू ने प्राथमिकी दर्ज करवाई कि नाबालिग लड़की लापता है। क्षेत्र के ही एक युवक पर शक जाहिर किया था। इस पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए टीमें गठित कर विभिन्न स्थानों पर दबिश दी। शनिवार देर शाम को पुलिस ने नाबालिग को चंडीगढ़ के सुंदरा गांव से बरामद कर लिया है। नाबालिग के अपहरण के आरोप पर क्षेत्र के एक युवक को भी हिरासत में लिया है। नाबालिग को मेडिकल के लिए भेजा है। मोबाइल लोकेशन से नाबालिग का सुराग मिला। नाबालिग के मिलने की पुष्टि डीएसपी मदनकांत शर्मा ने की। उन्होंने कहा कि नाबालिग के अपहरण पर पुलिस ने एक युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed