{"_id":"5c040c1ebdec2241975ff2a5","slug":"101543769118-mandi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंडी की युवती सहित तीन युवाओं से पकड़ी हेरोइन","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मंडी की युवती सहित तीन युवाओं से पकड़ी हेरोइन
Updated Sun, 02 Dec 2018 10:15 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंडी। शहर में एक युवती सहित तीन युवाओं से पुलिस ने 86 ग्राम हेरोइन पकड़ी है। मामला शनिवार का है। सभी आरोपी गाड़ी में सुंदरनगर की तरफ जा रहे थे। इनमें से एक युवक और युवती मंडी जिले के और एक युवक पंजाब का रहने वाला है। युवती की पहचान पारूल गुलेरिया निवासी जेल रोड, मंडी के रूप में हुई है। युवक करनवीर जंवाल पुत्र रणवीर निवासी सुंदरनगर और रमनदीप सिंह सिद्धू पुत्र परसान सिंह निवासी फिरोजपुर, पंजाब का रहने वाला है। पुलिस ने इन्हें गिरफ्तार अदालत में पेश किया। अदालत ने तीनों को पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। पता चला है कि युवती नोएडा में एक्टिंग का प्रशिक्षण ले रही है, जबकि युवक करनवीर जंवाल मंडी के तत्तापानी में निजी जॉब करता है। रमनदीप सिंह सिद्धू चालक है।
जानकारी के अनुसार सभी आरोपी शनिवार को एक गाड़ी में मंडी से सुंदरनगर की तरफ जा रहे थे। पुलिस ने मंडी बस स्टैंड के पास आईटीआई चौक पर नाका लगा रखा है। जैसे की गाड़ी आई तो पुलिस ने रुकने का इशारा किया। तलाशी लेने पर गाड़ी से 86 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) बरामद किया गया। चिट्टे की लाखों में कीमत बताई जा रही है। इस पर पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर लिया। रविवार को पुलिस ने आरोपियों को अदालत में पेश किया, जहां सभी को तीन दिन की पुलिस रिमांड में भेज दिया गया है। थाना प्रभारी मंडी सदर विनोद ठाकुर ने कहा कि पूछताछ में पता लगाया जाएगा कि हेरोइन कहां से लाई गई। आरोपियों से कड़ी पूछताछ की जाएगी।