फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   पधर में पुलिस की मुस्तैदी पर भारी पड़े शातिर, छह चोरी की वारदातें

पधर में पुलिस की मुस्तैदी पर भारी पड़े शातिर, छह चोरी की वारदातें

Wed, 24 Oct 2018 10:49 PM IST
Updated Wed, 24 Oct 2018 10:49 PM IST
विज्ञापन
पधर में पुलिस की मुस्तैदी पर भारी पड़े शातिर, छह चोरी की वारदातें
पथ प्रकाश और गाड़ियों की बैटरियां ले उड़े शातिर
विज्ञापन

पधर में कई जगह वारदातों से लोगों में दहशत
पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर शुरू की छानबीन
अमर उजाला ब्यूरो
पधर (मंडी)। पुलिस की मुस्तैदी को धता बताते हुए शातिरों ने पधर में छह चोरी की वारदातों को अंजाम दिया है। शातिरों ने सोलर पथ प्रकाश और गाड़ियों की बैटरियों पर हाथ साफ कर लिए हैं। उपमंडल के उरला कस्बे में मंगलवार रात को चोर गिरोह बाजार में लगाई गई तीन सोलर लाइटों की बैटरी और एक टिपर की बैटरी चुराई है। इसी रात चोर गिरोह कोटरोपी घटनास्थल से दो और एक माना पुल के पास लगी सोलर लाइट की बैटरी भी उड़ा ले गए हैं। चोरी की यह वारदात रात्रि साढ़े बारह बजे के करीब बताई जा रही है। पंचायत उप प्रधान पूर्ण चंद और टिपर मालिक घनश्याम दास ने इस बाबत पुलिस थाना पधर में एफआईआर दर्ज करवाई है। पधर पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है। चोरों की धरपकड़ को लेकर सीसीटीवी फुटेज भी खंगाली जा रही है। पधर पुलिस थाना के एएसआई चैन सिंह मामले की जांच कर रहे हैं। पंचायत उप प्रधान और टिपर मालिक ने बताया कि बुधवार सुबह जब वह अपनी अपनी दुकान खोलने लगे तो सामने खड़े टिपर नंबर एचपी65-1489 की बैटरी गायब पाई गई। उन्होंने कहा कि चोरों ने टिपर की बैटरी के बाहर लगे ताले को तोड़कर बैटरी उड़ाई। जबकि बाद में सोलर लाइट की तरफ देखा तो वहां से बाजार में लगी तीन सोलर लाइटों की बैटरी भी गायब पाई गई। जबकि सभी बैटरियों के बाहर लगे कवर वहीं फेंक दिए गए थे। वहीं कोटरोपी घटनास्थल पर रात्रि के समय आम राहगीरों सहित वाहन चालकों की सुविधा के लिए लगाई गई दो सोलर लाइटों की बैटरी भी गायब पाई गई। साहल गांव से आगे माना पुल के पास लगी सोलर लाइट की बैटरी भी उड़ा ली गई है। मामले की जांच कर रहे एएसआई चैन सिंह ने कहा कि चोरों की धरपकड़ के लिए कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed