फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   बरच्छवाड़ के पास टकराए जीप और बाइक

बरच्छवाड़ के पास टकराए जीप और बाइक

Tue, 07 Nov 2017 10:24 PM IST
Updated Tue, 07 Nov 2017 10:24 PM IST
विज्ञापन
बरच्छवाड़ के पास टकराए जीप और बाइक
सरकाघाट (मंडी)। बरच्छवाड़ के पास एक बाइक और जीप की टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार युवक बुरी तरह से घायल हो गया। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 18 वर्षीय अनिकेत पुत्र सुरेंद्र कुमार निवासी ग्राम पंचायत रोपड़ी अपनी बाइक पर सरकाघाट की ओर बरच्छवाड़ की तरफ आ रहा था। दूसरी तरफ से एक तेज रफ्तार जीप सरकाघाट की ओर आ रही थी। इस दौरान बरच्छवाड़ के पास दोनों की जोरदार टक्कर हो गई। गनीमत यह रही कि युवक ने हेलमेट पहना हुआ था और वह जीप की टक्कर से बाइक सहित सड़क पर गिर गया, जबकि उसका हेलमेट करीब पांच फीट दूर गिरा। युवक के सिर पर दाहिनी ओर गहरी चोट लगी और वह बेहोश हो गया। दुर्घटना को देखते हुए जीप चालक युवक को अपनी जीप में डालकर नागरिक अस्पताल सरकाघाट ले आया और उसकी हर सहायता की। अस्पताल प्रशासन ने पुलिस को सूचित किया, जिस पर पुलिस ने अस्पताल में पहुंचकर छानबीन शुरू कर दी है। डाक्टरों के अनुसार घायल युवक की हालत खतरे से बाहर है। डीएसपी कर्ण गुलेरिया ने हादसे की पुष्टि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed