फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   crime

उपचार न करने पर निजी अस्पताल के खिलाफ केस

Thu, 12 Nov 2020 10:59 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 12 Nov 2020 10:59 PM IST
विज्ञापन
crime
मंडी। बल्ह थाना में एक निजी अस्पताल के खिलाफ मरीज के साथ भेदभाव और उपचार न करने पर मामला दर्ज हुआ है। नाचन के डिनक निवासी हलीम अंसारी ने बल्ह थाना में दी शिकायत में कहा कि अप्रैल महीने में नाबालिग युवती अपने अभिभावकों के साथ निजी अस्पताल में उपचार के लिए गई थी।
विज्ञापन

अस्पताल कर्मचारियों ने उन्हें यह कह कर रोक दिया कि यहां तबलीगी जमात का उपचार नहीं किया जाता। हलीम अंसारी ने उपायुक्त मंडी को लिखित में शिकायत दी थी। शिकायतकर्ता ने जिला प्रशासन से मामले की गंभीरता को समझते हुए आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। इधर डीएसपी बल्ह अनिल पटियाल ने मामला दर्ज होने की पुष्टि की। कहा कि निजी अस्पताल के दो चिकित्सकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन

000
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed