{"_id":"5e35ac778ebc3e4b3768124f","slug":"crime-mandi-news-sml322928822","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसडीओ का फेसबुक हैक कर दोस्तों को मैसेज भेज मांगे पैसे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसडीओ का फेसबुक हैक कर दोस्तों को मैसेज भेज मांगे पैसे
विज्ञापन
धर्मपुर (मंडी)। डिजिटल युग में ठगी के नए तरीके अपनाकर शातिर लोगों को चूना लगा रहे हैं। धर्मपुर में लोक निर्माण विभाग में कार्यरत सहायक अभियंता अनिल शर्मा का फेसबुक अकाउंट हैक कर शातिरों ने मैसेज कर पैसे मांगे। हैकर ने अनिल शर्मा के दोस्तों, परिजनों को मैसेज किया कि वह अस्पताल में भर्ती हैं और उन्हें पैसों की सख्त जरूरत है।
जब उनके दोस्तों के उनके कुशलक्षेम के लिए फोन आने शुरू हुए और उन्हें कितने पैसों की जरूरत है, यह पूछा तब पता चला कि उनका फेसबुक अकाउंट हैक हो गया है। उन्होंने कहा कि वह बिल्कुल ठीक है और किसी को भी पैसे न देने की बात कही। साथियों से अपील की है कि वे ऐसे किसी के झांसे में न आएं और किसी को पैसे न भेजें। उन्होंने इसकी शिकायत पुलिस थाना धर्मपुर में करवा दी है।
डीएसपी सरकाघाट चंद्रपाल ने कहा कि इस तरह के केस दिनप्रतिदिन बढ़ रहे हैं और लोगों को ऐसे किसी के झांसे में न आकर पहले इसके बारे में पूरी तरह से छानबीन कर लेनी चाहिए। कहा कि पुलिस इसकी छानबीन करेगी।