{"_id":"5dc84c9f8ebc3e5b1562a84c","slug":"crime-mandi-news-sml3137193194","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला के फंदा लगाने के मामले में पति, ससुर को किया गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला के फंदा लगाने के मामले में पति, ससुर को किया गिरफ्तार
Sun, 10 Nov 2019 11:15 PM IST
शिमला ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोहर (मंडी)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोहर (मंडी)
Published by: शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 10 Nov 2019 11:15 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्षेत्र की ग्राम पंचायत कांढा बगस्याड़ में फंदा लगाकर आत्महत्या करने वाली महिला के पति और ससुर को पुलिस ने रविवार को गिरफ्तार कर लिया। महिला ने सुसाइड नोट में आरोप लगाए हैं कि ससुराल वाले प्रताड़ित करते हैं। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। कांढा बगस्याड़ पंचायत के गांव सरयाली में शनिवार दोपहर बाद विवाहिता चिंता देवी (33) ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। परिवार के अन्य सदस्य खेतों में काम करने गए थे।
विज्ञापन
जब वे लौटे तो उन्होंने चिंता देवी को फंदे पर लटके पाया। परिजन ग्रामीणों की सहायता से चिंता देवी को क्षेत्र के एक निजी अस्पताल ले गए। यहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। चिंता देवी ने सुसाइड नोट में लिखा है कि उसे कई महीनों से पति, ससुर और सास मानसिक तौर पर परेशान कर रहे थे। इससे तंग आकर उसने जान दे दी। मामला पुलिस में पहुंचने के बाद तुरंत छानबीन शुरू हुई।
विज्ञापन
पुलिस ने प्रताड़ना के आरोपों के चलते पति तिलक राज और कर्म सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। महिला की सास अस्वस्थ होने के चलते अस्पताल में भर्ती है। पुलिस के अनुसार उसके स्वस्थ्य होते ही उसे भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा। एसपी गुरदेव चंद शर्मा ने कहा कि मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। महिला के पति और ससुर को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन