{"_id":"5d77e6168ebc3e01767f4362","slug":"crime-mandi-news-sml3070185185","type":"story","status":"publish","title_hn":"खड्ड में नहाते 15 साल के युवक की डूबने से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खड्ड में नहाते 15 साल के युवक की डूबने से मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुंदरनगर (मंडी)। उपमंडल के डैहर में वलोह खड्ड में अपने दोस्तों के साथ नहाने गए दसवीं कक्षा के 15 वर्षीय छात्र की डूबने से मौत हो गई है। जब वह डूबने लगा तो तीन युवकों ने उसे बचाने का प्रयास किया। लेकिन सफल नहीं हो पाए। सूचना मिलने पर ग्रामीणों ने स्थानीय तैराकों की मदद से शव को बाहर निकाला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया है।
जानकारी अनुसार मोहित कुमार पुत्र हेमराज निवासी गांव खरोटा डाकघर कांगू उपतहसील डैहर मंगलवार को स्कूल में अवकाश होने के कारण अपने दोस्तों के साथ वलोह खड्ड में नहाने गया था। बताया जा रहा है कि मोहित तैरना नहीं जानता था। वह खड्ड में पहले उस स्थान पर नहा रहा था, जहां पानी कम था। इसी दौरान वह गहरे पानी की तरफ चला गया और डूबने लगा। जब उसके दोस्तों ने उसे डूबते देखा तो बचाने का प्रयास किया। करीब दो घंटे बाद उसका शव बरामद हो गया। वह डैहर स्थित एक निजी स्कूल में दसवीं कक्षा का छात्र था। उधर, डीएसपी गुरबचन सिंह ने बताया कि दसवीं कक्षा के छात्र मोहित कुमार की डूबने से मौत हो गई है। पुलिस ने हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।