फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   crime in mandi

मंडी में 1.710 किलोग्राम चरस के साथ दो धरे

Thu, 03 Dec 2015 09:40 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मंडी
ब्यूरो/अमर उजाला, मंडी Updated Thu, 03 Dec 2015 09:40 PM IST
विज्ञापन
crime in mandi

जिला पुलिस ने नाके के दौरान अलग-अगल स्थानों पर 1.710 किलोग्राम चरस के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर आरोपियों को अदालत में पेश किया। अदालत ने उन्हें तीन दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा है।

विज्ञापन


प्राप्त जानकारी के अनुसार सिटी पुलिस चौकी की टीम ने बुधवार रात को जवाहर नगर में नाका लगा रखा था। हैड कांस्टेबल इंद्र सिंह के नेतृत्व में हैड कांस्टेबल मनोज कुमार, डोला राम और कांस्टेबल प्रदीप की टीम म्यूली पुरानी मंडी की तरफ से आ रहे एक युवक की संदेह के आधार पर तलाशी ली। पुलिस को युवक के पास मौजूद बैग से 710 ग्राम चरस बरामद हुई।
विज्ञापन


पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। सिटी चौकी प्रभारी राम लाल ठाकुर ने बताया कि आरोपी ने पूछताछ के दौरान अपना पता खेमचंद पुत्र आत्मा राम गांव घाट मौआथ पंजाई उप तहसील बालीचौकी बताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं दूसरे मामले जिला पुलिस की ओर गठित नारकोटिक्स सैल की टीम ने वीरवार सुबह मंडी-जोगिंद्रनगर एनएच पर के दौरान एक व्यक्ति से एक किलोग्राम चरस बरामद की है। आरोपी ने पूछताछ में अपना नाम चुन्नी लाल पुत्र दायक राम निवासी लगडयाणा उप तहसील बालीचौकी बताया।


नारकोटिक्स सैल की टीम ने एएसआई आनंद किशोर के नेतृत्व में टीम में कमल सिंह, धर्मेंश्वर और कृष्ण कुमार सहित अन्य पुलिस कर्मचारी पर भी नाके पर मुस्तैद थे। नाके के दौरान पुलिस टीम ने उक्त आरोपी को जांच पड़ताल के लिए रोका तो आरोपी घबरा गया और पुलिस ने जब उसकी तलाशी ली तो बैग के अंदर से पुलिस को एक किलोग्राम चरस बरामद हुई। आरोपी को शुक्रवार को अदालत में पेश किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed