{"_id":"fe93c5eefb283e4c5d19110b3390644c","slug":"crime-in-mandi-hindi-news-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुंदरनगर में कार की टक्कर से सड़क पार कर रहे वृद्ध की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुंदरनगर में कार की टक्कर से सड़क पार कर रहे वृद्ध की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, मंडी, सुंदरनगर
Updated Mon, 30 Nov 2015 10:15 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़-मनाली राष्ट्रीय उच्च मार्ग पर भवाणा के पास एक तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार कर एक व्यक्ति को गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल को उपचार के लिए नागरिक अस्पताल में लाया।
विज्ञापन
जहां पर चिकित्सकों ने जांच के उपरांत उसे मृत घोषित कर दिया। हादसे को अंजाम देने वाले कार चालक घटना के बाद से मौके से फरार हो गया है। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर कार्यवाई शुरू कर दी है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार भवाणा निवासी मनी राम (55) पुत्र दुर्गा दास रविवार देर रात भवाणा में बस से उतर कर सड़क क्रॉस कर रहा था। इसी दौरान बिलासपुर की ओर से आ रही एक तेज रफ्तार कार ने उसे टक्कर मर कर गंभीर रूप से घायल कर दिया।
विज्ञापन
घायल को स्थानीय लोग उपचार के लिए यहां के नागरिक अस्पताल लेकर आए। जहां जांच के बाद चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। डीएसपी कुलभूषण वर्मा ने बताया पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस ने कार चालक को धर दबोचने के लिए कार्यवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन