फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Cracked mountains in Harbagh, Gumma and Kotropi, flood like situation due to change in water flow

Mandi News: हराबाग, गुम्मा और कोटरोपी में दरके पहाड़, पानी का बहाव बदलने से बाढ़ जैसे हालात

Sun, 11 Aug 2024 06:48 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी Updated Sun, 11 Aug 2024 06:48 PM IST
विज्ञापन
Cracked mountains in Harbagh, Gumma and Kotropi, flood like situation due to change in water flow
जोगिंद्रनगर की गलू-बनेहड़ सडक़ पर भारी बारिश के बाद नाले में तबदील हुई सड़क। संवाद
18 घंटों से हो रही तेज बारिश से नदी-नाले उफान पर, लोगों ने जाग कर काटी रात
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

जोगिंद्रनगर (मंडी)। मंडी-पठानकोट हाईवे पर जोगिंद्रनगर के हराबाग, गुम्मा और पधर उपमंडल के कोटरोपी में पहाड़ दरकने से सड़क पर फिर सफर जोखिम भरा हो गया है। जोगिंद्रनगर शहर से करीब 4 किलोमीटर दूर हराबाग के नागचला में हो रहे भूस्खलन से हाईवे कीचड़ और मलबे से लबालब हो गया है।
सड़क पर दलदल होने से रविवार को भी वाहन फंसते रहे। पहाड़ी दरकने से सड़क पर बड़े पत्थर गिरने से वाहन क्षतिग्रस्त हुए हैं। एनएचएआई की जेसीबी मशीनें 24 घंटे के लिए उच्च मार्ग पर तैनात हैं। हादसों की आंशका बढ़ने पर अब स्थानीय प्रशासन ने सतर्कता बढ़ा दी है। इधर, गुम्मा के खानीनाले के रौद्र रूप को देखते हुए परिवहन निगम ने भी बस चालकों को एहतियात बरतने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन

छांणग के समीप पहाड़ी दरक रही है और कोटरोपी में भी हालात बिगड़ने लगे हैं। यहां पर एनएचएआई विभाग के माध्यम से पानी की निकासी के लिए बिछाए गए पाइप भी धंसना शुरू हो गए हैं। ऐसे में अगर बारिश जारी रहती है तो भारी नुकसान हो सकता है। शनिवार देर रात करीब 12 बजे से रविवार दोपहर तीन बजे तक जोगिंद्रनगर उपमंडल में बारिश जारी रही, इस कारण सरकाघाट की सड़क भी तालाब बन गई है। रेलवे स्टेशन, गरोडू, झलवान, भट्ठा और छतर गांवों तक बारिश का पानी स्टेट हाईवे की सड़क पर नाले की तरह बह रहा है। राजस्व प्रशिक्षण संस्थान के भवन में भी बारिश का पानी घुस जाने से अफरा-तफरी फैल गई। यहां पर सड़क किनारे मलबे के ढेर लग जाने से वाहनों को गुजरने में परेशानी पेश आई। इधर, लडभड़ोल में ब्यास, बिनवा, भराडू में रणा खड्ड, गुगली खड्डों में अचानक उफान आने से दहशत का माहौल है। शनिवार को रात लोगों ने जाग कर रात काटी है। लोक निर्माण विभाग जोगिंद्रनगर के अधिशासी अभियंता जेपी नायक ने बताया कि उपमंडल की 23 सड़कों पर यातायात बाधित हुआ है। एनएचएआई के साईट इंजीनियर साहिल जोशी ने बताया कि मंडी-पठानकोट हाईवे पर हराबाग, गुम्मा और कोटरोपी में पहाड़ दरकने की सूचना है। जेसीबी मशीनें 24 घंटे के लिए तैनात कर दी है, ताकि यातायात सुचारू रह सके।

जोगिंद्रनगर की गलू-बनेहड़ सडक़ पर भारी बारिश के बाद नाले में तबदील हुई सड़क। संवाद

जोगिंद्रनगर की गलू-बनेहड़ सडक़ पर भारी बारिश के बाद नाले में तबदील हुई सड़क। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed