फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   cps awarded girl students

समारोह में सोहन लाल ने नवाजे स्कूल की होनहार छात्राएं

Tue, 10 May 2016 10:20 PM IST
मंडी
मंडी Updated Tue, 10 May 2016 10:20 PM IST
विज्ञापन
cps awarded girl students
सम्मान‌ित छात्राएं। - फोटो : अमर उजाला

सुंदरनगर (मंडी)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला (कन्या) का वार्षिकोत्सव मंगलवार को धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान मुख्य संसदीय सचिव सोहन लाल ठाकुर ने समारोह में बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। सोहन लाल ठाकुर ने पाठशाला में तीन लाख की लागत से नवनिर्मित रंगमंच का भी उद्घाटन किया।

विज्ञापन


समारोह में प्रधानाचार्य यादविंद्र शर्मा ने उपस्थित मुख्यातिथि और अन्य गणमान्य लोगों के समक्ष सालाना रिपोर्ट पेश कर उपलब्धियों की विस्तार से जानकारी प्रदान की। छात्राओं ने इस मौके पर रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश कर समां बांध दिया। उन्होंने विद्यार्थियों से आह्वान किया कि वे प्रतिस्पर्धा के दौर में कड़ी मेहनत कर हर चुनौती का सामना करने के लिए अपने आपको तैयार रखें।
विज्ञापन


उन्होंने विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ खेल तथा अन्य गतिविधियों में भी बढ़-चढ़ कर भाग लेने को कहा। सोहन लाल ने स्कूल के परीक्षा हाल के निर्माण के लिए पांच लाख रुपये देने की घोषणा की। उन्होंने विद्यार्थियों को सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करने पर अपनी ऐच्छिक निधि से 7500 रुपये देने की भी घोषणा की। वार्षिकोत्सव में पाठशाला की प्रतिभाशाली छात्राओं को पुरस्कृत भी किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन



शिक्षा के क्षेत्र में सोनिया, तमन्ना, निरमिता, वनीता राणा, दिव्या कुमारी, दीक्षा जम्वाल, अर्चना, दीक्षा, भारती, शिवानी ठाकुर, ज्योति, चेतना, रिया शर्मा, नेहा कुमारी, शीतल, काजल, सृष्टि, दीपिका सेन, शिवानी, गगनदीप कौर, नानू थापा, दीपिका कुमारी, डिंपल, हिना शर्मा, पूजा, कृतिका, डिंपल कुमारी, अनिता देवी, शिवानी महाजन, शिल्पा, दीपा, पल्लवी ठाकुर को मुख्य अतिथि ने पुरस्कृत किया।


खेलकूद और सांस्कृतिक कार्यक्रमों में उपलब्धियां हासिल करने पर दीक्षा, प्रियंका, रेणुका, स्वाती, शिवानी, अंजना, मनोरमा, तनू, कमलेश, ज्योति, राखी, काजल, मनीषा, ललिता, शिल्पा, किरण, इशिका, लज्जा, कोमल, गीतांजलि, अवनीता, सुमन, पूजा, भवानी, ज्योति, आंचल, यामिनी, रशमी, अंजली, स्मृति, नेहा, आरती, पूजा, भारती, रिया, वंदना, कनिका, खुशबू, शिवानी, रशमी, रितिका, सिमरन, वैशाली, चेतना, श्रुति, प्रियंका राव, सपना, कोमल शामिल रहीं। इस मौके पर नगर परिषद की अध्यक्ष पूनम शर्मा, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष हेमंत शर्मा, ब्लॉक महासचिव अजय शर्मा, जिला कांग्रेस कमेटी के महासचिव निक्कू राम सैनी, पार्षद ज्योति जंबाल, अरुणा देवी और पूर्व जिला परिषद सदस्य संतराम वर्मा सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed