{"_id":"672c9c8b5fe25b24500d131b","slug":"cpim-will-protest-in-balichowki-on-14th-mandi-news-c-90-1-ssml1045-139578-2024-11-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: बालीचौकी में 14 को प्रदर्शन करेगी माकपा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: बालीचौकी में 14 को प्रदर्शन करेगी माकपा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्षेत्र की समस्याओं को उठाने के लिए बुलंद होगी आवाज : कुशाल
संवाद न्यूज एजेंसी
बालीचौकी (मंडी)। भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) ने सराज क्षेत्र की समस्याओं को लेकर 14 नवंबर को बालीचौकी में प्रदर्शन करने का निर्णय लिया है। बालीचौकी में आयोजित बैठक में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए जिला सचिव कुशाल भारद्वाज ने कहा कि आज हिमाचल प्रदेश वित्तीय संकट से जूझ रहा है। उन्होंने कहा कि जनता से सुख सुविधा छीनी जा रही है।
इसके कारण गरीबों और अमीरों के बीच खाई लगातार बढ़ रही है। महंगाई, बेरोजगारी लगातार बढ़ रही है। आज जनता को अपने हकों के लिए संघर्ष करने की जरूरत है। माकपा नेता महेंद्र राणा ने बताया कि बैठक में जिला सम्मेलन की तैयारी को लेकर और क्षेत्रीय मांगों को लेकर 14 नवंबर को होने वाली रैली पर चर्चा की गई। कहा कि बालीचौकी क्षेत्र में जनता की मांगें लंबित पड़ी हैं।
बालीचौकी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की व्यवस्था लचर है। क्षेत्र के दर्जनों स्कूलों में अध्यापक नहीं हैं। कार्यालयों में कई अधिकारियों के पद रिक्त हैं। सड़कों की हालत बदहाल है। इसकी वजह से क्षेत्र के लोगों को कई समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। बैठक में चर्चा की गई कि इन मांगों को लेकर 14 नवंबर को बालीचौकी में लोगों को लामबंद किया जाएगा। बैठक में जिला सचिव मेघ सिंह पालसरा, इंद्र सिंह, यदुनंदन राय, रूप सिंह, नरपत सिंह, मोर सिंह, देवेंद्र कुमार, हीरालाल, वेद आदि मौजूद रहे। संवाद