{"_id":"6681487ec0e7dd88fb00680a","slug":"cpi-will-support-congress-in-the-by-elections-on-three-seats-in-the-state-mandi-news-c-90-1-ssml1045-129901-2024-06-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: प्रदेश की तीन सीटों पर उपचुनाव में कांग्रेस को समर्थन देगी भाकपा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: प्रदेश की तीन सीटों पर उपचुनाव में कांग्रेस को समर्थन देगी भाकपा
विज्ञापन
उपचुनावों में भाजपा उम्मीदवारों के विरोध में प्रचार करने का एलान
संवाद न्यूज एजेंसी
मंडी। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी ने हिमाचल प्रदेश की तीन सीटों पर 10 जुलाई को होने वाले उपचुनाव में भाजपा उम्मीदवारों के विरोध में प्रचार करने का एलान किया है। पार्टी के राज्य सचिव कामरेड भाग सिंह चौधरी, सह सचिव कामरेड प्रशांत मोहन और नरेश घई ने यहां जारी एक संयुक्त बयान में कहा है कि भाजपा बेरोजगारी और महंगाई जैसे असल मुद्दों से ध्यान हटाकर केवल सांप्रदायिक ध्रुवीकरण की राजनीति करती आई है, जिसे हिमाचल की जनता ने सिरे से नकार दिया है।
उन्होंने कहा कि हाल ही में हुए विधानसभा उपचुनाव के नतीजों में यह बात स्पष्ट हो चुकी है। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के नेताओं ने नालागढ़, देहरा और हमीरपुर से चुनाव लड़ रहे कांग्रेस के उम्मीदवारों को सशर्त समर्थन देने की बात कही है। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी ने हिमाचल प्रदेश की सुक्खू सरकार से बरसात के मौसम में बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में पूरी सतर्कता बरतने और उससे निपटने के लिए भरपूर इंतजाम करने की मांग उठाई है। भाकपा नेताओं का कहना है कि पिछले वर्ष प्रदेश में आई भीषण बाढ़ से हुई तबाही के जख्म अभी तक पूरी तरह भरे नहीं हैं, जबकि दोबारा बरसात का मौसम सिर पर है। इसके अलावा भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी ने हिमाचली बेरोजगारों को प्रदेश में चल रही परियोजनाओं और उद्योगों में कम से कम 70 प्रतिशत आरक्षण सुनिश्चित करने और मनरेगा की दिहाड़ी बढ़ाए जाने की मांग को दोहराया है। वहीं, प्रदेशभर में विभिन्न विभागों में तैनात आउटसोर्स कर्मियों, मिड-डे मील वर्कर को पक्का कर स्थायी रोजगार प्रदान करने के साथ-साथ सरकारी विभागों में रिक्त पदों को नई भर्ती कर भरे जाने की बात कही है। इसके अलावा बेरोजगार युवाओं को प्रतिमाह बेरोजगारी भत्ता दिए जाने को लेकर अतिरिक्त बजट का प्रावधान किए जाने की मांग की गई है। किसानों को बीज और खाद में समुचित सब्सिडी मुहैया करवाने और कृषि उत्पादों की खरीद के लिए ठोस रणनीति तैयार करने के साथ-साथ किसानों की कर्ज माफी की मांग को प्रमुखता से उठाया है।