फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Cows will get the facility of fish seeds at their doorstep

Mandi News: जंजैहली मत्स्य फार्म में जल्द डाली जाएंगी ट्राउट मछलियां

Wed, 06 Mar 2024 05:11 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 06 Mar 2024 05:11 PM IST
विज्ञापन
Cows will get the facility of fish seeds at their doorstep
लोगों को घर-द्वार मिलेगी मछली के बीज की सुविधा
विज्ञापन

केपी पांजला
मंडी। जिले के चौथे मत्स्य फार्म थुनाग तहसील के जंजैहली में जल्द ट्राउट मछलियां डाली जाएंगी। पिछले साल आपदा के दौरान फार्म के लिए लगाए गए पाइप बह जाने से मछलियां डालने का मामला अटक गया था। अब मत्स्य विभाग ने यहां जल्द ट्राउट मछलियां डालने का निर्णय लिया है। ऐसे में सिराज के लोगों को घर-द्वार मछली के बीज की सुविधा मिल जाएगी। जिले में एक हजार परिवार प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से मछली कारोबार से जुड़े हैं। इनमें 107 किसान ट्राउट के हैं जबकि सात किसान कॉर्प के हैं जो अपने यहां तालाब बनाकर अपनी आर्थिकी को सुदृढ़ बना रहे हैं। जिले में सालाना 108.95 मीट्रिक टन ट्राउट मछली का उत्पादन हो रहा है। इसकी सप्लाई मंडी ही नहीं, दूसरे जिलों में भी हो रही है। इसके अलावा जिले में सक्रिय 597 मछुआरे नदी-नकायों से 744.69 मीट्रिक टन सालाना मछलियां पकड़ रहे हैं। मछली पालन करने वाले किसानों को कई सुविधाएं मछली विभाग की ओर से दी जा रही हैं। प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना के तहत जिले में अब तक 43 लाभार्थी अनुदान ले चुके हैं जबकि 21 किसानों ने तालाब बनाकर काम शुरू कर दिया है।

कॉमन और अमूर कॉर्प का एक और ट्राउट का बीज चार रुपये में
जिले में बनाए तीन मत्स्य फार्मों के तहत सुंदरनगर के अल्सू मत्स्य फार्म में कॉमन कॉर्प और अमूर कॉर्प का प्रजनन इन दिनों शुरू हो गया है। मई में किसानों को इसके बीज मिलने शुरू हो जाएंगे। एक रुपये में एक बीज मिलेगा। महाशीर मत्स्य फार्म मछियाल बड़ोन जोगिंद्रनगर और ट्राउट फार्म बरोट में भी ट्राउट का प्रजनन शुरू हो गया है। मई से एक बीज चार रुपये के हिसाब से किसानों को दिया जाएगा। वहीं, रोहू और मृगल कॉर्प का प्रजनन बरसात के दिनों होगा। इसके बीज अगस्त में मिलेंगे।
विज्ञापन


फेंकवा जाल योजना के तहत 187 को मिलेंगे लाइसेंस
जिले के नदी-नकायों में जाल फेंककर मछलियां पकड़ने वाले 187 को लाइसेंस दिए जाएंगे। इस योजना का लाभ के लिए 3,000 रुपये देने होंगे जबकि 25 फीसदी अनुदान मिलेगा। अभी तक 70 लोगों को स्वीकृति विभाग की ओर से दी जा चुकी है। इसके अलावा मछुआरों को मछलियां बाजार तक पहुंचाने के लिए वाहनों पर भी अनुदान दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मत्स्य पालन के क्षेत्र में किसानों का रुझान बढ़ा है। जंजैहली में भी जल्द मत्स्य फार्म में मछलियां डाल दी जाएंगी। लोगों को घर-द्वार बीज मिल सकेंगे। साथ ही किसानों को जागरूक कर उन्हें सरकार की योजनाओं को फायदा दिलाया जा रहा है। बिना लाइसेंस मछलियां पकड़ने वालों पर कार्रवाई की जा रही है। -- नीतू सिंह, सहायक मत्स्य पालन निदेशक, मंडी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed